Monday, 5 November 2012

सोलानीपुरम में दिवाली मेला (2012)

सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोशियन द्वारा सोलानीपुरम में आयोजित दिपावली मेला कुल मिलाकर अच्छा रहा, काफी चहल-पहल देखने को मिली। अच्छा डिसिपिलिंड क्राउड था। सभी स्टाल अच्छे थे। सबसे अच्छा स्टाल मुझे पुस्तकों का लगा। बैग, स्कूटी, आउटरीच, आर्टिफिशियल ज्वेलरी इत्यादि के भी स्टाल भी अच्छे थे। आउटारीच के स्टाल मे तो जौ व सोयाबीन का आटा भी उपलब्ध था। इस ब्रांड का आउटलेट शायद पहाड़ी बाजार मे है। खाने पीने के सभी स्टाल पर क्वालिटी मेंटेन थी। कॉफी, चाउमिन, आलू-पूरी, पेस्ट्री, चाट, छोले-भटूरे, जलेबी, आइसक्रीम सभी स्टाल पर खूब बिक्री हुयी। हालत यह थी कि इनका सामान पहले ही खत्म हो गया। बच्चों के लिये खिलौने व झूले भी थे।

सोलानीपुरम के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जमकर हिस्सा लिया। जो बच्चें किसी समयाभाव या अन्य किसी कारण से कार्यक्रम से स्टेज पर नही आ सके उन सभी बच्चों को आखिर मे स्टेज पर बुलाया गया। वे सभी डिस्को धुन पर खूब थिरके।

इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बतरा व सभासद जे पी शर्मा ने अपने विचार रखे। रमेश जोशी ने कार्य़क्रम को संचालित किया। साधन कौशिक व पी के सक्सेना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की बागडोर संभाली। योगेश गोयल व रमेश जोशी ने कार्यक्रम को मैनेज किया। इस अवसर पर रमेश जोशी ने बताया कि शीघ्र ही वेलफेयर ऐसोशियन की पत्रिका भी प्रकशित भी की जायेगी।

सबसे बड़ी खासियत कार्यक्रम की यह रही कि समिति के फाउंडर सदस्यों को इसमे सम्मानित किया गया जिसमे एम पी गुप्ता, सुभाष जैन इत्यादि शामिल थे।

इस मेले के कुछ चित्र नीचे दे रहा हूँ,  कुछ चित्र स्पष्ट नही हैं, पता नही कम रोशनी का दोष है या कैमरे का। कुछ चित्र खराब हो गये जिन्हे मैं यहाँ नही दे पा रहा हूँ।
















2 comments:

Note: only a member of this blog may post a comment.