सोलानीपुरम में दिवाली खूब धूम धाम से मनाई गयी। बच्चों ने खूब पटाखे छोड़े। खूब धमाल मचाया। वातावरण को खूब प्रदूषित किया। धुआँ तो ऐसे फैल गया था मानो किसी हिल स्टेशन में बादल तैर रहे हों।
मेरे एक मित्र के बच्चें ने इस बार पटाखे नही फोड़े क्योंकि उनके स्कूल मे पटाखे न छुड़ाने की शपथ दिलायी गयी थी। उन्हे बताया गया कि पटाखों की फैक्ट्री में बच्चों से खूब काम लिया जाता है जिससे ये बच्चे जल्दी ही बीमार हो जाते हैं और अंतत: मर जाते हैं। मुझे उस बच्चे का जज्बा बहुत अच्छा लगा। काश अत्याधिक पटाखे छुटाने वाले लोग भी इस बात को समझते। खैर, सोच अपनी - अपनी। वैसे रामायण में पटाखों का जिक्र कही नही है, कब इनकी ऐंट्री हो गयी - पता नही।
एक क्रीम है सिल्वरेक्स (सिल्वर नाइट्रेट 0.2%), इसे अवश्य अपने घर में रखें। किसी भी प्रकार के जलने पर यह क्रीम अत्यंत कारगर है। दिवाली पर इस क्रीम की सेल बढ जाती है।
पटाखों से अटी सोलानीपुरम की एक सड़क
बड़े लोग आपस मे एक दूसरे से मिले। सभी घरों मे चाइनीज लड़ियों की बहार रही। मिट्टी के दीपक व मोमबत्तियाँ तो कही पीछे छूट गयी, पर फिर भी थी। प्रत्येक व्यक्ति का दियों व मोमबत्तियों को सजाने का तरीका अलग-2 होता था। अब यह सब अब कम हो गया है। जय हो चाइनीज लड़ियों की! चाइनीज लड़ियों से हर घर स्टीरियोटाइप लग रहा था (सबमें लगभग एक सी सजावट)! इन चाइनीज लड़ियों से अब बोर हो गये हैं, कुछ नया होना चाहिये। अपने समय लीची वाली लड़ियाँ याद आ जाती हैं। कुछ पुराने पटाखे भी लुप्त होते जा रहे हैं, परंतु नये पटाखे अच्छे आ रहे हैं। मुर्गा छाप की सल्तनत अभी भी कायम है! काली सवारी व रवीन्द्रा के पटाखे भी दौड़ मे थे।मेरे एक मित्र के बच्चें ने इस बार पटाखे नही फोड़े क्योंकि उनके स्कूल मे पटाखे न छुड़ाने की शपथ दिलायी गयी थी। उन्हे बताया गया कि पटाखों की फैक्ट्री में बच्चों से खूब काम लिया जाता है जिससे ये बच्चे जल्दी ही बीमार हो जाते हैं और अंतत: मर जाते हैं। मुझे उस बच्चे का जज्बा बहुत अच्छा लगा। काश अत्याधिक पटाखे छुटाने वाले लोग भी इस बात को समझते। खैर, सोच अपनी - अपनी। वैसे रामायण में पटाखों का जिक्र कही नही है, कब इनकी ऐंट्री हो गयी - पता नही।
एक क्रीम है सिल्वरेक्स (सिल्वर नाइट्रेट 0.2%), इसे अवश्य अपने घर में रखें। किसी भी प्रकार के जलने पर यह क्रीम अत्यंत कारगर है। दिवाली पर इस क्रीम की सेल बढ जाती है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.