वैसे तो सोलानीपुरम में चोरियाँ होती रहती हैं पर कुछ दिनों से वेस्ट सोलानीपुरम की गोल कॉलोनी मे मेनहोल के ढक्कनों की चोरियाँ हो रही हैं। एक महीने मे अब तक लगभग 7 ऐसे मेनहोल कवर चोरी हो चुके हैं। सितंबर 28 की सुबह 5:15 से 5:20 के मध्य दो मेनहोल कवर की चोरी को जे पी जैन जी के यहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे ने रेकार्ड कर लिया। इस वीडियो को देखने के लिये यहाँ क्लिक करें।
जिस वक्त यह चोरी हो रही ठीक उस वक्त घना अंधेरा था तथा स्ट्रीट लाइट हमेशा की तरह खराब थी। क्य़ोंकि कैमरा नाइट विजन था इस कारण घुप्प अंधेरे मे भी यह वीडियो रेकार्ड हो गया। अंधेरे के कारण यह वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है (नाइट विजन कैमरे में अंधेरे का वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट मे आता है)।
नीचे इस चोरी की कुछ तस्वीरे दी गयी है:

यूँ तो सोलानीपुरम (वेस्ट) मे सुरक्षा समिति है पर आजकल इसका कार्य ठीक नही चल रहा है। चौकिदार सुबह 5 बजे चला जाता है। समिति को कई बार इस बाबत सुझाव भी दिया गया कि यह समय सुबह 6 बजे तक होना चाहिये, पर इस सुझाव पर ध्यान नही दिया गया। कुछ लोगों का कहना है कि गेट भी नियत समय यानि रात्रि के 12 बजे बंद नही हो रहा है - लेट बन्द होता है। जिन लोगों के घर के बाहर यह चोरियाँ हुँयी, उन लोगों से बात करने की जरुरत भी इस समिति ने नही समझी। कुल मिलाकर सुरक्षा समिति को अपना मैनजमेंट दुरुस्त करने की जरुरत है। इन चोरियों पर समिति को अपना स्टैंड भी स्पष्ट करना चाहिये।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.