Wednesday, 2 October 2013

आखिर पकड़ा ही गया सोलानीपुरम मे हो रही चोरियों का चोर

हाल ही में सोलानीपुरम में हो रही विभिन्न चोरियों का चोर जो एक कबाड़ी है, पकड़ा गया है। यह चोर आदर्शनगर व प्रेमकुंज मे भी सक्रिय था, वहाँ पर इसने कई चोरियाँ की हैं।  इस चोर ने संजय द्विवेदी के दुकान के गल्ले से 25,000 की चोरी की (दुकान के अंदर पीछे से जाने वाले दरवाजे का ताला तोड़कर)।  इस चोर को पकड़वाने मे सोलानीपुरम (वेस्ट) के शिवम बंसल तथा प्रेमकुंज के संजय द्विवेदी, प्रेमकुंज के कुछ निवासियों तथा इस ब्लाग में दिये गये इस चोर की चोरी के एक वीडियों का योगदान रहा। यह ब्लाग को पढने के लिये यहाँ क्लिक करें।

सोलानीपुरम (वेस्ट) की सुरक्षा समिति के चौकिदार का समय सुबह 6 बजे तक करने का भी फायदा हुआ। उसी ने उस कबाड़ी को आई आई टी की तरफ जाते देखा था, बाद मे शिवम बंसल ने उस चौकिदार की मदद से उस चोर को ढूँढा, पर वह आई आई टी मे नही मिला, वह मिला प्रेमकुंज में। जहाँ प्रेमकुंज निवासियों ने उस चोर की तबियत से धुनाई की। तथा चेतक पुलिस को फोन कर दिया गया, जो फौरन आ गयी तथा उस चोर को पकड़कर पुलिस थाने ले गयी।

लेकिन चोरी का खतरा अभी टला नही है, क्योंकि इस प्रकार के कई कबाड़ी आजकल सोलानीपुरम में आ रहे हैं, ये भी इस गैंग का हिस्सा हो सकते हैं। ये कबाड़ी अक्सर रिक्शा मे एक बड़ा सा सफेद झोला लेकर आते हैं। अक्सर ये सुबह 5 से 6 बजे के बीच आते हैं।

सोलानीपुरम निवासियों की "मुझे इससे क्या.."  सोच भी इन चोरियों को जन्म दे रही है। कुछ लोग तो इतने महान हैं कि उनके घर के सीवर के ढक्कन यह चोर ले गया पर इन्होने आज तक बाहर आकर भी नही देखा! ऐसा लगता है कि ये लोग समाज मे नही, किसी जंगल की कुटिया मे सन्यास लेकर रह रहे हैं, जहाँ किसी प्रकार की घटना का इनपर कोई प्रभाव नही पड़ता है।

सोलानीपुरम की नयी पार्षद आशा यादव ने उन लोगों से मिलने की भी जरुरत नही समझी जिनके यह चोरी (छोटी हे सही) हुयी है! यह उदासीनता समाज के हित मे नही है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.