आजकल सोलानीपुरम में छोटी बड़ी सभी प्रकार की चोरियाँ हो रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक चोर पकड़ा गया था। आज फिर एक चोर पकड़ा गया है। यह चोर भी कबाड़ी बनकर सुबह -2 अंधेरे मे चोरी करता था। इस चोर की भी सुशील यादव, शैलेन्द्र माहेश्वरी इत्यादि ने अच्छी खबर ली (एक वीडियो)। इस नाचीज अहिंसावादी ब्लाग लेखक ने भी एक दो थप्पड़ जड़ दिये।
यह कबाड़ी मेनहोल ढक्कन चुराकर मात्र 100/- रुपये मे डबल फाटक के एक कबाड़ी को बेच देता था! इस चोर ने सोलानीपुरम स्थित गोल कॉलोनी से अब तक 7 मेनहोल के ढक्कनों की चोरी की है।
सोलानीपुरम के लोगों को सावधान रहने की आवश्यक्ता है, ये चोर विभिन्न रूपों मे आते हैं । फेस्टिव सीजन मे ये चोरियाँ बढ जाती हैं।
सोलानीपुरम के लोगों को सावधान रहने की आवश्यक्ता है, ये चोर विभिन्न रूपों मे आते हैं । फेस्टिव सीजन मे ये चोरियाँ बढ जाती हैं।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.