Sunday, 22 August 2010

सडक का रिपेयर/निर्माण कार्य आरंभ

सडक का रिपेयर/निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है (फिलहाल गोल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से ट्रांसफार्मर तक की मेन रोड़), परंतु यहाँ के कुछ निवासी अपेक्षित सहयोग नही कर रहें हैं। नकारात्मक मानसिकता से निजात नही मिल पा रही है - सडक टूट कर बननी चाहिऐ, मेरी नाली बंद हो गयी, स्लोप सही नही दिया है और न जाने क्या -2। एक दो स्थानीय नेता भी ऐक्टिव हो गये हैं। जो कि ऐसे समय पर अक्सर हो जाते हैं (सिर्फ विरोध करने के लिये - बिना सही गलत का आकलन किये )।

मेरी राय मे निर्माण कार्य संतोषजनक है, मैटिरियल सही मात्रा मे पड रहा है, स्लोप सही है, कोई नाली बंद नही की गयी है, सडक को तोडने की आवश्यकता नही है क्योकि वर्तमान आर. सी. सी. सडक (जो अब तक सिर्फ एक बार बनी है तथा पूरी तरह से घिस चुकी है, ऊँचाई पहले ही कम है)  एक अच्छे बेस का कार्य कर रही है। वैसे भी यह पूर्ण निर्माण नही है अपितु टॉप सर्फेसिंग का कार्य है। अगर कुछ गलत है तो यहाँ के कुछ  निवासियों का व्यवहार। एक सभ्य समाज मे ऐसा व्यवहार शोभा नही देता।

श्री जे पी शर्मा जी से अनुरोध है कि सोलानीपुरम की अन्य खराब सडको के लिये भी शीघ्र ही रिपेयर/निर्माण कार्य आरंभ कराने का कष्ट करें।

2 comments:

  1. By obstructing road construction in solanipuram, Solanipuram Jan Kalyan Samiti has proved that it is actually SOLANIPURAM JAN VINASH SAMITI

    ReplyDelete

Note: only a member of this blog may post a comment.