Thursday, 11 November 2010

सोलानीपुरम पर चोरों की नजर

आज के अखबार से पता लगा कि सिविल लाइन मे चोरों ने एक घर मे चोरी का प्रयास किया परंतु वहाँ के निवासियों (विशेषकर अनिल अरोडा जिन्हे पुलिस द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा) के सहयोग से उन्हे पकड लिया गया। इसमे फायरिंग भी हुयी तथा कुछ निवासी घायल भी हुये। इन चोरो को पुलिस पकड कर बाद मे सोलानीपुरम भी लायी ताकि यह पता लग सके कि इन चोरों ने और कहाँ-2 चोरी की थी तथा भविष्य मे कहाँ पर चोरी करने का इरादा था। चौंकाने वाली बात पता चली कि इन्ही चोरों ने हाल ही में श्री सी बी गुप्ता के घर पर भी चोरी की थी। उन्होने यह भी बताया कि सोलानीपुरम उनके निशाने पर था तथा उन्होने यहाँ के कई घर चिंहित कर रखे थे जहाँ उनका भविष्य मे चोरी करने का इरादा था।

ये चोर दिन मे चोरी करना पसंद करते थे क्योकि दिन मे लोग लापरवाह हो जाते हैं। ये लोग तमाम हथियार जैसे तमंचा, चाकू इत्यादि भी रखते हैं। जिन चोरों को पुलिस सोलानीपुरम मे निशानदेही के लिये लाई वे बेहद ताकतवर (बॉडी बिल्डर जैसे) एवं खुंखार थे जिनके लिये ग्रिल को तोडना बेहद ही आसान है।

ऐसी स्थिति मे सोलानीपुरम मे सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है, वेस्ट सोलानीपुरम मे तो यहाँ के निवासियों के आपसी सहयोग से रात की सुरक्षा आरंभ हो गयी है। चौकीदार सुरक्षा ऐजेंसी से हैं तथा वेरिफाइड हैं। परंतु बेहतर यह होगा कि एक चौकिदार दिन के लिये भी हो। यह चोरों से तो सुरक्षा प्रदान करेगा ही, आवारा पशुओं से भी छुटकारा दिलवायेगा। साथ ही विभिन्न बाहरी व्यक्तियों जैसे कबाडी, सब्जी वाले, कूडा बीनने वाले, लेबर इत्यादि पर भी नजर रहेगी।

संजय परमार, राकेश सिंह, रवि परमार व दीपक वकील द्वारा वेस्ट सोलानीपुरम के निवासियों के सहयोग से जो सुरक्षा आरंभ की गयी है वह फिलहाल अच्छा कार्य कर रही है परंतु अगर इसमे रुडकी के विधायक श्री सुरेश चंद जैन, नगरपालिका चेयरमैन श्री प्रदीप बतरा व सभासद श्री जे पी शर्मा से कुछ प्रशासनिक व आर्थिक सहयोग (गेट के निर्माण के लिये) मिल जाये तो यह सुरक्षा और मजबूत हो जायेगी।

1 comment:

  1. The same kind of security should be arranged for East Solani puram also.

    ReplyDelete

Note: only a member of this blog may post a comment.