Showing posts with label Community Work. Show all posts
Showing posts with label Community Work. Show all posts

Monday, 7 November 2016

ग़रीबों की सहायता हेतु "युवागिरी" ने दी सोलानीपुरम में दस्तक - एक सराहनीय कदम

के एल पॉलिटेक्निक के कुछ छात्र-छात्राओं ने एक अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने एक संगठन "युवागिरी" का सृजन किया है जो गरीब लोगो की सहायता एक अलग अंदाज में करती है।

इस रविवार इस संगठन के सदस्य सोलानीपुरम आए और अपनी संस्था के पेम्फलेट वितरित किए। सोलानीपुरम के लोगो से अपील की कि वे अपना वो सामान जैसे बच्चों के खिलौने, कपड़े इत्यादि जिसे वे प्रयोग नही करना चाहते हैं - इस संस्था "युवागिरी" को दे दें। ये संस्था इस सामान को आवश्यकतानुसार ग़रीबों में वितरित कर देगी।

इस ब्लॉग के माध्यम से मैं सोलानीपुरम के निवासियों से अनुरोध करता हूँ कि वो युवाओं की इस मुहिम को सपोर्ट करें और एक नेक कार्य का हिस्सा बने।

इस संस्था का ट्वीटर हैंडल https://twitter.com/YuvagiriOffice है और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/YuvagiriOffice है। इमेल है yuvagirioffice@gmail.com.

आप   मोबाइल नंबर 9368566762 और 9897205066 पर भी "युवागिरी" से संपर्क कर सकते हैं।

(Author is associated with www.amiestudycircle.com)

Sunday, 26 June 2016

सोलानीपुरम में मेयरसाब की विजिट

आखिरकार मेयरसाब का सोलानीपुरम का दौरा हो ही गया। इस दौरे में एक बात अच्छी रही कि इसमें कोई शोरशराबा और दिखावा नही था। सोलानीपुरम के लोगों ने अपनी समस्याएं मेयर यशपाल राणा के सामने रखी जिन्हें मेयरसाब ने बड़े ध्यान से सुना। 

पार्षद आशा यादव के घर से ट्रांसफार्मर तक की सड़क बेहद खराब है  जिसके कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। यशपाल राणा ने एक दो दिन में ही इस सड़क को ठीक कराने का वादा किया।

सोलानीपुरम में जिन स्थानों पर स्ट्रीटलाइट नही है, वहाँ स्ट्रीटलाइट की व्यवस्था की जाएगी।

आदर्शनगर की ओर जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का कराने की बाबत उन्होंने स्पष्ट कहा कि ये संभव नही, क्योकि ये एक डिस्प्यूटेड जमीन है।

सोलानीपुरम में आजकल सफाई व्यवस्था सही नही चल रही है। इस बारे में राणा जी ने कहा कि सोलानीपुरम में फिलहाल सफाई कर्मचारियों की और नियुक्ति संभव नही है पर जैसे ही खंजरपुर में सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी, उनमे में से दो कर्मचारियों को सोलानीपुरम का अतिरिक्त भार दिया जाएगा।

कुल मिलाकर यशपाल राणा ने अपनी संक्षिप्त विजिट में सोलानीपुरम की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। ये कहने पर कि सभी नेता लोग वायदा तो कर लेते हैं पर पूरा नही करते, राणा जी ने कहा कि वो जिस कौम से आते हैं वहाँ वादाखिलाफी नही की जाती। वो वचन की कीमत जानते हैं।

अब ये सोलानीपुरम की पार्षद आशा यादव/सुशील यादव पर निर्भर करता है कि वे कैसे इन कार्यो के लिए नगर निगम को पुश करते हैं।

कुछ चित्र:






Friday, 25 March 2016

सोलानीपुरम में होली (2016)

सोलानीपुरम में होली धूमधाम से मनाई गयी। सोलानीपुरम वेलफेयर एसोशियेशन ने होलिका दहन का आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या में वेस्ट सोलानीपुरम के निवासी उपस्थित थे। सोलानीपुरम पार्षद आशा यादव/सुशील यादव, पूर्व पार्षद जे पी शर्मा, नामित पार्षद रमेश जोशी और सोलानीपुरम वेलफेयर एसोशियेशन के अध्यक्ष योगेश गोयल इत्यादि ने पूजा अर्चना कर निवासियों के सहयोग से होलिका दहन किया।

सोलानीपुरम के अन्य हिस्सों में भी होलिका दहन किया गया।

अगले दिन रंगो की होली धूमधाम से मनाई गयी। जैसा हमेशा होता है कि कुछ लोगो में अति उत्साह था तो कुछ कि हालत हवा निकले गुब्बारे जैसी थी। सोलानीपुरम के कुछ हिस्सों में धूमधाम थी तो कुछ हिस्सों में कर्फ्यू जैसा माहौल था!

खैर, नीचे कुछ  चित्र व एक स्लाइड शो दिया गया है जो वेस्ट सोलानीपुरम की होली के उत्साह को बयान करते हैं।
वीडियो (स्लाइड शो)


चित्र
इन चित्रों (कुल 103) को डाउनलोड कर सकते हैं (50 MB).
























Friday, 23 October 2015

सोलानीपुरम में रावण दहन

सोलानीपुरम में इस बार एक बार फिर से रावण दहन का जिम्मा यहाँ के किशोरों के ग्रुप "स्पार्टन" ने लिया और क्या खूब लिया। मै इस ग्रुप को सोलानीपुरम की टप्पू सेना कहता हूँ। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन दक्षता से किया गया। बच्चों ने काफी बड़ा रावण बनाया और उसमे मुर्गा छाप पटाखे लगाए जो बहुत कड़क साबित हुए। इन बच्चों का उत्साह देखने लायक था। इस बार रावण दहन के अवसर पर भीड़ भी खूब थी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने मुक्त कंठ से इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।







सोलानीपुरम के पार्षद आशा यादव व नामित पार्षद रमेश जोशी भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। पार्षद पति सुशील यादव ने भी बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया।

कुल मिलाकर सोलानीपुरम की लोकल राजनीति इस कार्यक्रम पर हावी न हो पायी। शायद यही कारण है कि कार्यक्रम अत्यन्त सफल रहा।

सोलानीपुरम में एक और रावण दहन किया गया जिसे सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने किया। रमेश जोशी ने बताया कि इस रावण में दस मुँह बनाये गए जो समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों को प्रदर्शित कर रहे थे।


ब्लॉग लेखक की ये इच्छा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम सोलानीपुरम में चलते रहने चाहिए ताकि हमारी कॉलोनी में चहल पहल बनी रहे। सबका आपस में प्यार बना रहे और सब सुख दुःख में एक दुसरे के काम आएं। 

Thursday, 13 August 2015

सोलानीपुरम में छात्र अलंकरण समारोह व टेलीफोन डायरेक्ट्री वितरण

मेधावी छात्र अलंकरण समारोह
सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन, सोलानीपुरम में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह कर रही है. जिन छात्रो ने वर्ष 2014 अथवा 2015 में हाई स्कूल/इंटर में 8.5 अथवा अधिक CGPA प्राप्त किया हो अथवा उत्तराखंड बोर्ड में 70% से अधिक अंक प्राप्त किये हों, वे श्री रमेश चंद जोशी, चंद्रा इलेक्ट्रोनिक्स (फोन 9997295405) से फ़ार्म प्राप्त कर सकते हैं.
यह समारोह 27 सितम्बर को सांय 4 बजे से 7 बजे तक होगा.
अगर किसी सोलानीपुरम निवासी ने किसी भी क्षेत्र में कोई उत्कृष्ट कार्य किया है तो वो भी फ़ार्म भर सकता है.
फ़ार्म 30 अगस्त तक अवश्य जमा करवा दें.
टेलीफोन डायरेक्ट्री
सोलानीपुरम की टेलीफोन डायरेक्ट्री बहुत पुरानी हो चुकी है और अब नए एडिशन की सख्त आवश्यकता है. इस डायरेक्ट्री का आरम्भ सोलानीपुरम जन कल्याण समिति ने किया था. ये अच्छी बात है कि सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन इस नेक कार्य को आगे बढ़ा रही है. टेलीफोन डायरेक्ट्री के डाटा फ़ार्म को भी 30 अगस्त तक जमा करवा दे.

अन्य जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
रमेश चंद जोशी (9997295405)
योगेश गोयल (9412072322)

Wednesday, 25 February 2015

सोलानीपुरम में आधार कार्ड कैम्प

सोलानीपुरम में नामित पार्षद रमेश जोशी द्वारा आधार कार्ड  कैम्प  फरवरी 24 से मार्च 1 , 2015 तक लगवाया जा रहा है. यह एक अच्छा प्रयास है.


Tuesday, 16 December 2014

सोलानीपुरम में आधार कार्ड एवं पुलिस वेरिफिकेशन कैम्प

देर से ही सही पर सोलानीपुरम की पार्षद श्रीमति आशा यादव को इस वार्ड की सुध तो आई। आज से आशा यादव के आफिस में आधार कार्ड  बनने आरम्भ होंगे, इस हेतु सम्बद्ध फ़ार्म श्री सुशील यादव ने वितरित किये। अंग्रेजी भाषा के फ़ार्म डाऊनलोड के लिए क्लिक करें। सुशील यादव ने जो फ़ार्म वितरित किये हैं वो हिन्दी व अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में है।

उन मकान मालिकों को जिन्होंने किरायेदार रखे हुए हैं, को पुलिस वेरिफिकेशन फार्म भी वितरित किये गए। फ़ार्म डाऊनलोड के लिए क्लिक करें। पूरी जानकारी सुशील यादव से 9358720616 पर फोन करके प्राप्त की जा सकती है।

कुल मिलाकर यह एक सराहनीय कदम है। सोलानीपुरम के पार्षद से ऐसे ही अच्छे कार्यो की अपेक्षा है। पार्षद महोदया को सोलानीपुरम के विकास पर भी ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। फिलहाल सोलानीपुरम पेयजल की समस्या व खराब सड़को की समस्या से जूझ रहा है। इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Saturday, 12 July 2014

रमेश चंद जोशी की भूख हड़ताल समाप्त

रमेश चंद जोशी की भूख हड़ताल अंततः आज बिना किसी ठोस परिणाम के समाप्त हो गयी। हड़ताल का समापन रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा ने जूस पिलवाकर करवाया। कुल जमा परिणाम ये निकला कि सम्बंधित जमीन के मामले में कोर्ट से स्टे है। स्टे के दौरान इस जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य नही हो सकता है। अगर पक्की सड़क बनानी है तो पहले इस स्टे को हटवाना होगा। तभी ये सड़क बन सकती है।

रमेश चन्द जोशी को भूख हड़ताल पर बैठने से पहले इस तथ्य की जानकारी नही थी।

बहरहाल ये मामला अब ठन्डे बस्ते में चला गया है, अब ये सड़क कब बनेगी, पता नही।

20140712_115015[1]

 

20140712_115401[1]

Thursday, 10 July 2014

रमेश चन्द जोशी की अनिश्चितकालीन भूख हडताल आरम्भ

जैसा कि रमेश चन्द जोशी ने कहा था कि अगर सोलानीपुरम की विवादित कच्ची सडक बजट पास हो जाने के बावजूद पक्की न हुयी तो वे 10 जुलाई से भूख हडताल आरम्भ कर देंगे। सो आज से उन्होने अनिश्चितकालीन भूख हडताल आरम्भ कर दी है। अच्छी बात ये है कि उन्हे सोलानीपुरम के लोगो का सहयोग मिल रहा है। मीडिया भी इस हडताल को कवर कर रहा है।

20140710_141014-1 20140710_141006  20140710_141039 hungerstrike-AU-110714

hungerstrike-DJ-110714इस सन्दर्भ ने इस ब्लाग लेखक ने हाल ही मे दो पोस्ट लिखे हैं,

एक महाभारत - सोलानीपुरम में कच्ची सड़क को पक्का करना व

सोलानीपुरम में विकास कार्य आरम्भ।

जोशीजी को ब्लाग लेखक की ओर से इस नेक काम के लिए शुभकामनाऐं।

Sunday, 1 December 2013

श्री एम पी गुप्ता जी द्वारा कम फीस का एक्युप्रेशर सेंटर - एक सराहनीय प्रयास

सोलानीपुरम में कुछ ऐसे भी सीनियर सिटिजन हैं जो सोशल वर्क कर समाज को कुछ दे रहें हैं। सोलानीपुरम स्थित गोल कॉलोनी निवासी श्री एम पी गुप्ता जी (दीनबंधु चैरिटेबल ट्रस्ट वाले) उनमे से एक हैं।

आजकल गुप्ताजी ने अपने घर में ऐक्युप्रेशर सेंटर खोला हुआ है, जहाँ तमाम तरह की बीमारियों (आर्थोराइटिस, स्पाइनल संबंधी, डिप्रेशन, मोटापा इत्यादि) का इलाज कम शुल्क में होता है। कई निवासी इस सेंटर मे आ रहे हैं। डाक्टर सुभाष चंद्र वर्मा जी काफी तजुर्बेकार हैं। अच्छा इलाज कर रहे हैं। इलाज की फीस काफी कम है (रु. 50/- प्रतिदिन तथा एकमुश्त रजिस्ट्रशन फीस रु. 50/- ) ताकि बिजली, स्टाफ व मशीनों का खर्चा निकल सके। समय है प्रात: 10 से 1 बजे तक।
  





अन्य कार्य
सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोशियन की स्थापना गुप्ताजी ने ही की थी। संपूर्ण सोलानीपुरम की सुरक्षा व्यवस्था इस ऐसोशियन ने आरंभ की थी। परंतु कुछ कारणों से यह व्यवस्था ज्यादा नही चल सकी। अब एम पी गुप्ता जी ने इस ऐसिशियन अलग हो चुके हैं। वैसे उन्होने ठीक ही किया, क्योंकि अब यह ऐसोशियन हाईजैक हो चुकी है। अब यह ऐसोशियन सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित रह गयी है। सोलानीपुरम के विकास से इसका कुछ लेना देना नही है। खैर,  इस विषय पर बात फिर कभी।

गुप्ताजी हर वर्ष अपने जन्मदिन पर गरीबों को कंबल वितरित करते हैं, जो प्रशंसनीय है।  आज भी उन्होने कई गरीब व्यक्तिओ को कंबल वितरित किये। इसके अतिरिक्त कई गरीब कन्याओं का विवाह भी गुप्ताजी अपने दीनबंधु चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा करवा चुके हैं

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि एम पी गुप्ता जी अपने खाली समय का सदुपयोग कर रहे हैं, जो सोलानीपुरम के अन्य सीनियर सिटिजन (क्लब 60+) के लिये उदाहरण हैं।

Do what you can, with what you have, where you are. (Theodore Roosevelt)
 One person can make a difference, and everyone should try. (John Fitzgerald Kennedy)