31 जुलाई की वर्षा ने तथाकथित पॉश कालोनी सोलानीपुरम की पोल खोल कर रख दी। चारो ओर पानी ही पानी। ऐसा लगता था जैसे बाढ आ गई हो। पानी 2 फ़ुट से ज्यादा गहरा था। स्कूटर, कार, बाइक इत्यादि सभी सभी के साइलेंसर अथवा इंजन मे पानी चला गया।घरों के अंदर पानी घुस गया जिससे फ़र्नीचर इत्यादि खराब हो गये। सड्को पर 1 से 2 फ़ुट पानी जमा था। कुछ जगहो पर वाहन फ़ंस गये।
यह नजारा था रु. 1500/- प्रति वर्ग फ़िट वाले सोलानीपुरम का।
सरकारी नालो की जगहो पर अवैध निर्माण, वर्तमान नालियों का चोक होना अथवा कुछ तथाकथित बाहुबलियों द्वारा अचानक कही भी नालियाँ बंद कर देना, सोलानीपुरम के अत्याधिक बिजी (?) निवासियों की उदासीनता इत्यादि कई कारण है जो जल भराव की समस्या मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं।
लाख टके का सवाल यहाँ है कि विकास की कौन सोचे। अभी तो कोई नही सोच रहा है। शायद जब पानी सिर के ऊपर से बहने लगेगा तब सोचेंगे। नेता लोग चुनाव से 6 महीने पहले सोचेंगे। क्य़ोकि पहले काम कराया तो सब भूल जाऐंगे। जनता की याददाश्त कमजोर जो है।
ऐसे वातावरण मे सभासद महोदय के मजे हैं। उनसे कोई जवाब तलब करने वाला नही है। सभी अपने घरों मे खुश हैं। बाहर सडकें रोलरे कोस्टर हुयी जा रहीं है, नालीयां व सडके बाथ टब बन रही हैं, खंभो पर ट्यूब लाइटें नदारद है जिससे राते हारर मूवी जैसी लगती हैं, सडको पर सॉप व अन्य जहरीले कीट विचरण करते है। सुरक्षा की तो पूछो माता - जीरो है। पूरी रुडकी के कुत्तों, गाय व भैसों का, लगता है कि यही एकमात्र पिकनिक स्पाट है। वैसे पूरी सोलानीपुरम की सुरक्षा व्यवस्था भी इन्ही के भरोसे है। कुत्तो को ब्रेड डाल दो, बन गया आपके घर का चौकीदार।
पर हमे कोई फ़र्क नही पडता क्योकि यह सब हमारे घरों से बाहर हो रहा है। जय हो सभासद महोदय की, कितना अच्छा वार्ड मिला है, कुछ करना ही नही पडता है।