Showing posts with label associations. Show all posts
Showing posts with label associations. Show all posts

Monday, 13 March 2017

सोलानीपुरम में होली (2017)

हर वर्ष की तरह इस बार भी होली का उत्सव सोलानीपुरम में धूमधाम से मनाया गया। सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्थानीय निवासियों ने अत्यन्त उत्साह से भाग लिया। पूजाअर्चना के बाद होलिका दहन किया गया और बाद में प्रसाद वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी लोगों का सहयोग रहा जैसे रमेश जोशी, योगेश गोयल, सुशील यादव, आशा यादव, वी के भार्गव इत्यादि। पूर्व पार्षद जे पी शर्मा भी उपस्थित थे।

अगले दिन रंग बिरंगी होली खेली गई जिसमें गुलाल का प्रयोग किया गया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।




















Videos








Monday, 24 October 2016

सोलानीपुरम में दीपावली मेला - 2016

सोलानीपुरम में सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मेला - 2016 धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार व सम्मान पत्र वितरित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मेले में कई प्रकार के स्टाल लगे। सबसे अच्छी बात जो इस ब्लॉग लेखक को लगी कि मेले में जुए का एक भी स्टाल नही था। इसके लिए आयोजको को साधुवाद।




और अंत में:
एक बात जो अक्सर मैं महसूस करता हूँ कि जितनी शिद्दत से सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन विभिन्न कार्यक्रम जैसे मेले, धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि आयोजित करती है अगर उतना ही जोश सोलानीपुरम की विभिन्न समस्याओं पर भी केंद्रित करती तो इस समिति का नाम सार्थक हो जाता।

Monday, 19 September 2016

सोलानीपुरम का गंदा चौराहा

आजकल सोलानीपुरम का ट्रांसफार्मर चौराहा बीमारी का कारण बनता जा रहा है। सोलानीपुरम स्वच्छता अभियान समिति को ये शायद दिख नही रहा है। आज अगर इस चौराहे का यह हाल हुआ है तो इसके प्रमुख जिम्मेदार सोलानीपुरम के नेता हैं जिन्होंने इसे सोलानीपुरम को ओछी राजनीति का हिस्सा बना दिया है। इस चौराहे पर आओ, धरना प्रदर्शन करो, फोटो खिंचवाओ और फेसबुक पर अपलोड करो। क्या इससे अधिक शर्मनाक कुछ हो सकता है?
सोलानीपुरम का गंदा चौराहा
मुझे याद आता है जब जे पी शर्मा इस वार्ड से पार्षद थे तो कभी ऐसी समस्या नही आयी। वो अक्सर बरसात से पहले मलबा इत्यादि डलवा देते थे और अपनी चतुराई से ऐसा इंतजाम रखते थे की गंदा पानी भी नही रुकता था। पर अच्छा काम सोलानीपुरम ईगो से भरे लोगो को रास नही आता।

सोलानीपुरम में ऐसे लोगो की भरमार है जो बड़ी डींगे मारते है कि उनके बड़े नेताओं और अफसरों से सम्बन्ध हैं पर जब किसी स्थानीय समस्या को सुलझाने की बात आती है तो उनकी हवा निकल जाती है।

कुल मिलाकर सोलानीपुरम की दुर्दशा के लिए छोटी सोच वाले नेता और अहंकार से भरी जनता जिम्मेदार है।

Wednesday, 31 August 2016

सोलानीपुरम की ख़राब सड़कें - जनता और नेता मौन!

यूँ तो सोलानीपुरम को पॉश कॉलोनी कहा जाता है (हॉलाकि मै इसे पॉश मोहल्ला भी नही मानता) पर  मेन ट्रांसफार्मर से आदर्श नगर जाने वाली सड़क की हालत को देखकर ऐसा नही लगता। वैसे जिस मोहल्ले में कई नेता हों और ज्यादा सयाने लोग हों वहां ऐसा होना स्वाभाविक है। हैरानी तो इस बात की है कि जो लोग इस खराब सड़क से प्रभावित हैं वो आश्चर्यजनक रूप से चुप हैं। शायद व्हाट्सएप या फेसबुक में व्यस्त होंगे। ये ज्यादा जरूरी जो है, सड़क तो होती रहेगी।

क्या ऐसी होती हैं पॉश कॉलोनी की सड़क
मैंने अक्सर सोलानीपुरम के लोगो को आपस में यहाँ के नेताओं की बुराई करते सुना है पर सोलानीपुरम की समस्याओं पर पार्षद और यहाँ के अन्य नेताओं से विचार विमर्श करते नही देखा। भाई, आप डाक्टर, इंजीनियर, बैंकर, अफसर या फिर बिजनेसमैन होंगे अपने घर के, जब सोलानीपुरम की समस्या की बात आए तो अपना ईगो (EGO) घर पर रखकर खुले दिमाग से आपस में परामर्श करें।

इस समस्या संदर्भ में सोलानीपुरम के तीन प्रमुख नेता सुशील यादव, जे पी शर्मा व रमेश जोशी क्या कर रहें हैं, मैं नही जानता। जोशीजी ने तो सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन का व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया है जिसमे सोलानीपुरम की समस्याओं को छोड़कर सबकुछ पोस्ट किया जाता है। धन्य हैं इस ग्रुप के एडमिन जो इस ग्रुप को ढंग से संचालित नही कर पा रहे हैं। जे पी शर्मा क्या कर रहें हैं, पता नही। पिछले कुछ वर्षों से उन्हें सोलानीपुरम की सक्रिय राजनीति में नही देखा। इस सड़क को अगर सुशील यादव और रमेश जोशी से जोड़कर देखें तो यही कहा जा सकता है जैसे चिराग तले अन्धेरा! धन्य हैं ये महानुभाव। भाई थोड़ा समय बड़े नेताओं के साथ खींचे फोटो को फेसबुक पर डालने से निकालकर सोलानीपुरम की समस्याओं पर भी दे दो। आप का बहुत उपकार होगा।

Friday, 25 March 2016

सोलानीपुरम में होली (2016)

सोलानीपुरम में होली धूमधाम से मनाई गयी। सोलानीपुरम वेलफेयर एसोशियेशन ने होलिका दहन का आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या में वेस्ट सोलानीपुरम के निवासी उपस्थित थे। सोलानीपुरम पार्षद आशा यादव/सुशील यादव, पूर्व पार्षद जे पी शर्मा, नामित पार्षद रमेश जोशी और सोलानीपुरम वेलफेयर एसोशियेशन के अध्यक्ष योगेश गोयल इत्यादि ने पूजा अर्चना कर निवासियों के सहयोग से होलिका दहन किया।

सोलानीपुरम के अन्य हिस्सों में भी होलिका दहन किया गया।

अगले दिन रंगो की होली धूमधाम से मनाई गयी। जैसा हमेशा होता है कि कुछ लोगो में अति उत्साह था तो कुछ कि हालत हवा निकले गुब्बारे जैसी थी। सोलानीपुरम के कुछ हिस्सों में धूमधाम थी तो कुछ हिस्सों में कर्फ्यू जैसा माहौल था!

खैर, नीचे कुछ  चित्र व एक स्लाइड शो दिया गया है जो वेस्ट सोलानीपुरम की होली के उत्साह को बयान करते हैं।
वीडियो (स्लाइड शो)


चित्र
इन चित्रों (कुल 103) को डाउनलोड कर सकते हैं (50 MB).
























Friday, 23 October 2015

सोलानीपुरम में रावण दहन

सोलानीपुरम में इस बार एक बार फिर से रावण दहन का जिम्मा यहाँ के किशोरों के ग्रुप "स्पार्टन" ने लिया और क्या खूब लिया। मै इस ग्रुप को सोलानीपुरम की टप्पू सेना कहता हूँ। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन दक्षता से किया गया। बच्चों ने काफी बड़ा रावण बनाया और उसमे मुर्गा छाप पटाखे लगाए जो बहुत कड़क साबित हुए। इन बच्चों का उत्साह देखने लायक था। इस बार रावण दहन के अवसर पर भीड़ भी खूब थी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने मुक्त कंठ से इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।







सोलानीपुरम के पार्षद आशा यादव व नामित पार्षद रमेश जोशी भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। पार्षद पति सुशील यादव ने भी बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया।

कुल मिलाकर सोलानीपुरम की लोकल राजनीति इस कार्यक्रम पर हावी न हो पायी। शायद यही कारण है कि कार्यक्रम अत्यन्त सफल रहा।

सोलानीपुरम में एक और रावण दहन किया गया जिसे सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने किया। रमेश जोशी ने बताया कि इस रावण में दस मुँह बनाये गए जो समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों को प्रदर्शित कर रहे थे।


ब्लॉग लेखक की ये इच्छा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम सोलानीपुरम में चलते रहने चाहिए ताकि हमारी कॉलोनी में चहल पहल बनी रहे। सबका आपस में प्यार बना रहे और सब सुख दुःख में एक दुसरे के काम आएं। 

Saturday, 26 September 2015

सोलानीपुरम में भागवत कथा


सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन द्वारा आयोजित भागवत कथा का एक दृश्य