Showing posts with label Waterlogging. Show all posts
Showing posts with label Waterlogging. Show all posts

Sunday, 16 June 2013

सोलानी नदी का रौद्र रूप

जून 16, 2013 - लगातार हो रही बारिश के चलते सोलानी नदी में बाढ़ के आसार बन रहें हैं। फसल बर्बाद हो गयी है। नदी के समीप बने घरों को खतरा है। न जाने क्या सोचकर कुछ लोग नदी के समीप घर बनाते है अथवा बिल्डर से लेते है। वे भूल जाते हैं की सौ सुनार की व एक लोहार की। एक बार की बाढ़ से खून पसीने की कमाई से बना घर ढह सकता है। बिल्डर का तो काम ही है घर बेचना परन्तु घर खरीदने से पहले कई फैक्टर पर विचार करना चाहिए। सस्ता घर कई बार अत्यंत महंगा पड सकता है।              

Saturday, 23 July 2011

सोलानीपुरम में जल भराव 2011: कुछ नही बदला

पिछ्ले वर्ष भी जुलाई माह में एक दिन घनघोर वर्षा हुयी थी, तब संपूर्ण सोलानीपुरम कॉलोनी जलमग्न हो गयी थी। तब भी सोलानीपुरम मे इस जल भराव पर मैने इस ब्लाग में लिखा था। आज भी सोलानीपुरम में उसी अंदाज में वर्षा हुयी तथा एक बार फिर से सोलानीपुरम जलमग्न हो गया। लगभग सारी सड़कों पर पानी भर गया (सड़को के नीची होने के कारण) तथा लोगों को अपने वाहन से आने जाने मे दिक्कत हुयी। कई गाडियों मे पानी भर गया।

आखिर कौन है इस समस्या का जिम्मेदार? मेरी राय मे पहला स्थान जाता है यहाँ के निवासियों को। संबंधित अधिकारियों/नेताओं से मिलने से उनका ईगो हर्ट होता है! घर से बाहर आकर आक्रोश व्यक्त करना ग्वार लोगों का काम है! समस्या के समाधान के लिये आपस मे विचार विमर्श करने से स्टेटस कम होता है! लिप सर्विस मे हमारा माहिर हैं। कह सुनकर अपनी भड़ास निकाल लेते हैं और बात खत्म! अगले साल फिर वही कहानी। माँ भी बच्चें को तब दूध पिलाती है जब बच्चा रोता है। जब हम संबंधित अधिकारियों/नेताओं से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत नही करायेंगे तब तक उन समस्यों का समाधान कैसे होगा। कोई अलादीन का चिराग तो है नही कि घिसा और समस्या हल हो गयी।

सोलानीपुरम में जल भराव की समस्या के कई कारण हैं (1) यह कॉलोनी low lying area मे स्थित है (2) चारों ओर खेतों से घिरी है (3) नदी के समीप है (4) सरकारी नालों पर बिल्डरों का अवैध कब्जा (5) सीवर लाइन का न होना (6) आई आई टी के स्टार्म सीवर का समीप से गुजरना (7) ड्रेनेज व्यवस्था का सही न होना (8) निवासियों का उदासीन रवैया।

सोलानीपुरम के सभासद को भी इन कारणों को संज्ञान मे लेकर इस बाबत नगरपालिका चेयरमैन व विधायक से बात करनी चाहिये तथा आई आई टी के अधिकारियों से भी बात करनी चाहिये क्योंकि आई आई टी के फाल्टी स्टार्म सीवर के कारण ही तेज बारिश मे बहुत सारा पानी एकाएक सोलानीपुरम मे आ जाता है।
सभासद महोदय को सोलानीपुरम के गेट के बाहर एकत्रित पानी के लिये भी कुछ करना चाहिये क्योंकि इस कारण वाहनों को आने जाने मे परेशानी होती है।

इस समस्या का समाधान क्या है?  एकमात्र समाधान है सोलानीपुरम में सीवर लाइन का होना। यहाँ के निवासियों व समितियों को संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व विभागो पर सीवर लाइन हेतु दबाव डालना चाहिये। इस संदर्भ में श्री जे पी शर्मा से निवेदन है कि वे एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा प्राप्त राशि से सोलानीपुरम मे सीवर लाइन के प्रोजेक्ट की वास्तविक स्थिति से यहाँ के निवासियों को अवगत करें। क्या इस प्रोजेक्ट मे सिर्फ सीवर लाइन होगी अथवा बरसाती पानी की निकासी हेतु अलग से स्टार्म सीवर भी होगा।

कुछ लोग सोलानीपुरम मे लेवलिंग की बात भी करते हैं तथा उसी के अनुसार नालियाँ बनाने की वकालत करते हैं परंतु यह अव्यवाहरिक होगा क्योंकि संपूर्ण सोलानीपुरम का लेवल वर्तमान नाले से ऊँचा नही है - कुछ हिस्से ऊपर तो कुछ नीचे हैं।
कुछ दृष्य सोलानीपुरम जलभराव के (ये दृश्य बारिश के तीन घंटे बाद के हैं)

नगर पालिका परिषद के अधीक्षण अभियंता के गाड़ी की स्थिति

जलभराव में फँसे नगर पालिका के कर्मचारी

पानी उड़ाती एक गाड़ी


Tuesday, 21 September 2010

खाली प्लाटों मे जल भराव

अत्याधिक बारिश के कारण सोलानीपुरम के खाली पडे प्लाटों मे पानी भर गया है तथा वे तालाबों मे तब्दील हो गये हैं। इनमे मक्खी, मच्छर, लार्वा,  मेंढक, जहरीले सर्प इत्यादि हो गये हैं जिसमें कारण बीमारी फैलने का खतरा बड गया है। यह पानी समीप के बने घरों मे घुसकर नींव को कमजोर करता है। यह पानी सडांध पैदा करता है। यह सडकों को कमजोर करता है।

अत: सोलानीपुरम की सभी समितियों, समाज सेवको व निवासियों से मेरा निवेदन है कि वे यहाँ के सभासद श्री जे पी शर्मा (9319635552, 9897776353) के माध्यम से प्रशासन पर दबाव डालें कि इन जलभराव वाले भूखंडो को चिंहित कर इनसे जल निकासी की जाये तथा इनमें ऐंटी लार्वा दवाई का छिडकाव किया जाये। साथ ही सोलानीपुरम मे नियमित रूप से मच्छर मारने की दवाई भी छिडकी जानी चाहिये।

Wednesday, 25 August 2010

सोलानीपुरम वेलफ़ेयर एसोसियेशन ने दूर की मेन गेट पर जल भराव की समस्या

बरसात मे सोलानीपुरम के गेट के बाहर अत्याधिक मात्रा मे पानी एकत्र हो जाता है तथा नहर बहने लगती है जिससे यहाँ के निवासियो को आने जाने मे अत्यंत परेशानी होती है। सोलानीपुरम के स्थानीय नेताओ ने कभी इस समस्या के बारे मे नही सोचा। पर धन्य हो सोलानीपुरम वेलफ़ेयर एसोसियेशन जिसने इस समस्या के समाधान का बेहद सरल समाधान निकाला। एसोसिएशन के पदाधिकारिओ ने जिसमे रमेश चंद्र जोशी,  एम पी गुप्ता, सुभाष जैन इत्यादि शामिल थे ने एक फ़ावडा लेकर एक छोटी नाली, सडक व मेन नाली के बीच बना दी जिससे सारा पानी तुरंत ही ड्रेन आफ़ हो गया। इसे कहते हैं हींग लगे न फ़िटकरी रंग भी चोखा आये। न कोई बडी बात, न अखबार मे खबर, न पत्राचार, बस सीधी बात, नो बकवास।

सोलानीपुरम वेलफ़ेयर ऐसोसियेशन को ब्लाग लेखक की ओर से धन्यवाद।

Monday, 2 August 2010

सोलानीपुरम में जल भराव - कौन जिम्मेदार?

31 जुलाई की वर्षा ने तथाकथित पॉश कालोनी सोलानीपुरम की पोल खोल कर रख दी। चारो ओर पानी ही पानी। ऐसा लगता था जैसे बाढ आ गई हो। पानी 2 फ़ुट से ज्यादा गहरा था। स्कूटर, कार, बाइक इत्यादि सभी सभी के साइलेंसर अथवा इंजन मे पानी चला गया।घरों के अंदर पानी घुस गया जिससे फ़र्नीचर इत्यादि खराब हो गये। सड्को पर 1 से 2 फ़ुट पानी जमा था। कुछ जगहो पर वाहन फ़ंस गये। यह नजारा था रु. 1500/- प्रति वर्ग फ़िट वाले सोलानीपुरम का।

सरकारी नालो की जगहो पर अवैध निर्माण, वर्तमान नालियों का चोक होना अथवा कुछ तथाकथित बाहुबलियों द्वारा अचानक कही भी नालियाँ बंद कर देना, सोलानीपुरम के अत्याधिक बिजी (?) निवासियों की उदासीनता इत्यादि कई कारण है जो जल भराव की समस्या मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं।

लाख टके का सवाल यहाँ है कि विकास की कौन सोचे। अभी तो कोई नही सोच रहा है। शायद जब पानी सिर के ऊपर से बहने लगेगा तब सोचेंगे। नेता लोग चुनाव से 6 महीने पहले सोचेंगे। क्य़ोकि पहले काम कराया तो सब भूल जाऐंगे। जनता की याददाश्त कमजोर जो है।

ऐसे वातावरण मे सभासद महोदय के मजे हैं। उनसे कोई जवाब तलब करने वाला नही है। सभी अपने घरों मे खुश हैं। बाहर सडकें रोलरे कोस्टर हुयी जा रहीं है, नालीयां व सडके बाथ टब बन रही हैं, खंभो पर ट्यूब लाइटें नदारद है जिससे राते हारर मूवी जैसी लगती हैं, सडको पर सॉप व अन्य जहरीले कीट विचरण करते है। सुरक्षा की तो पूछो माता - जीरो है। पूरी रुडकी के कुत्तों, गाय व भैसों का, लगता है कि यही एकमात्र पिकनिक स्पाट है। वैसे पूरी सोलानीपुरम की सुरक्षा व्यवस्था भी इन्ही के भरोसे है। कुत्तो को ब्रेड डाल दो, बन गया आपके घर का चौकीदार।

पर हमे कोई फ़र्क नही पडता क्योकि यह सब हमारे घरों से बाहर हो रहा है। जय हो सभासद महोदय की, कितना अच्छा वार्ड मिला है, कुछ करना ही नही पडता है।

Saturday, 31 July 2010

One Day Flood in Solanipuram

A car trapped


Main Road


Main Chowrah


A car trapped




Main Chowrah

July 31, 2010