Showing posts with label schools/parents. Show all posts
Showing posts with label schools/parents. Show all posts

Monday, 4 April 2016

कैम्ब्रिज बुक डिपो की मनमानी

कई स्कूलों जैसे डीपीएस, मोंटफोर्ट इत्यादि की पुस्तकें और स्कूल ड्रेस कैम्ब्रिज बुक डिपो (Cambridge Book Depot, Civil Lines, Roorkee) पर मिल रही हैं। पर विडम्बना ये है कि यह दुकान ग्राहकों को लूटने के लिए कुख्यात है। MRP से भी ज्यादा रेट पर पुस्तकें और कॉपिया दी जा रही हैं।

रुड़की की एक अन्य दुकान स्टूडेंट स्टोर (Student Store, Roorkee) का भी कमोबेश यही हाल है।

रुड़की में स्टेशनरी की एक नयी दुकान विशाल मेगा मार्ट के पास खुली है - J P STATIONERS. यहाँ बेहद किफायती दाम पर स्टेशनरी आइटम उपलब्ध हैं। आप यकीन नही करेंगे कि क्लासमेट की कॉपी जिसपर सभी दुकानदार 10% डिस्काउंट देते हैं, जे पी स्टेशनर्स पर वो 30% डिस्काउंट पर उपलब्ध है।

ड्रेस के लिए आप जनता शू  स्टोर, सिविल लाइन (सोनी शोरूम के सामने), अभिषेक अथवा हर्षित गारमेंट पर ट्राई कर सकते हैं। यहाँ ड्रेस बेहद किफायती दाम पर उपलब्ध है।


कुल मिलाकर अब वक्त आ गया है की अभिभावक जागरूक हों और इस शिक्षा माफिया को मुहतोड़ जवाब दें। अच्छी और किफायती दुकानों की तलाश करें और सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुँचाए।

Thursday, 19 November 2015

सोलानीपुरम की मुख्य सड़क बन गयी है एक बुरा सपना!

आजकल सोलानीपुरम की मुख्य सड़क एक पगडंडी बन कर रह गयी है। अभी एक फंक्शन में कुछ निवासियों (डा. आनंद, प्रबल प्रताप सिंह, पार्षदपति सुशील यादव, सतीश सैनी व के के अस्थाना ) से बात हो रही थी। सभी इस बात पर एकमत थे की जब से सोलानीपुरम की इस मुख्य सड़क पर प्ले प्रथम स्कूल तथा नवरचना टावर का शॉपिंग कॉम्पलेक्स आया है तब से इस सड़क का बेड़ागर्क हो गया है।


अभी कई प्लाट पर निर्माण होना बाकी है। जब ऐसा होगा तब इस सड़क का भगवान ही मालिक होगा।

इस समस्या का समाधान किसी के भी समझ में नही आ रहा है। सड़क के दोनों ओर नाली बनने से समस्या और जटिल हो गयी है। इन नालियों के पानी के निकासी की कोई उचित व्यवस्था भी नही है।

कुल मिलाकर सोलानीपुरम की ये मुख्य सड़क एक बुरा सपना बनकर रह गयी है। ये बुरा सपना रोज देखना पड़ रहा है।

Thursday, 13 August 2015

सोलानीपुरम में छात्र अलंकरण समारोह व टेलीफोन डायरेक्ट्री वितरण

मेधावी छात्र अलंकरण समारोह
सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन, सोलानीपुरम में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह कर रही है. जिन छात्रो ने वर्ष 2014 अथवा 2015 में हाई स्कूल/इंटर में 8.5 अथवा अधिक CGPA प्राप्त किया हो अथवा उत्तराखंड बोर्ड में 70% से अधिक अंक प्राप्त किये हों, वे श्री रमेश चंद जोशी, चंद्रा इलेक्ट्रोनिक्स (फोन 9997295405) से फ़ार्म प्राप्त कर सकते हैं.
यह समारोह 27 सितम्बर को सांय 4 बजे से 7 बजे तक होगा.
अगर किसी सोलानीपुरम निवासी ने किसी भी क्षेत्र में कोई उत्कृष्ट कार्य किया है तो वो भी फ़ार्म भर सकता है.
फ़ार्म 30 अगस्त तक अवश्य जमा करवा दें.
टेलीफोन डायरेक्ट्री
सोलानीपुरम की टेलीफोन डायरेक्ट्री बहुत पुरानी हो चुकी है और अब नए एडिशन की सख्त आवश्यकता है. इस डायरेक्ट्री का आरम्भ सोलानीपुरम जन कल्याण समिति ने किया था. ये अच्छी बात है कि सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन इस नेक कार्य को आगे बढ़ा रही है. टेलीफोन डायरेक्ट्री के डाटा फ़ार्म को भी 30 अगस्त तक जमा करवा दे.

अन्य जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
रमेश चंद जोशी (9997295405)
योगेश गोयल (9412072322)

Tuesday, 3 December 2013

स्कालर ऐकेडमी मे शिक्षक द्वारा छात्र की बुरी तरह पिटाई

आज के समाचार पत्र दैनिक जागरण (अमर उजाला ने तो स्कूल का नाम भी नही छापा!) से पता चला कि रुड़की के स्कालर एकेडमी के कक्षा 12 में पढने वाले एक छात्र की अध्यापक ने बहुत बुरी तरह पिटाई कर दी। इतनी की छात्र को हॉस्पिटल मे भर्ती होना पढा। ऐसे अध्यापको को सीधे जेल की सजा होनी चाहिये। साथ ही इस प्रकार के घटिया स्कूलों की मान्यता भी रद्द कर दी जानी चाहिये। स्कूल के प्रबंधक  श्यामसिंह नाग्यान से भी पूछ ताछ होनी चाहिये। क्या उनके स्कूल का रोल माडल सामंती प्रथा है?

अगर सोलानीपुरम के किसी निवासी का बच्चा इस स्कालर ऐकेडमी मे पढ रहा है तो समय रहते उसे इस स्कूल से अपने बच्चे को निकाल लेना चाहिये।

हाँलाकि आजकल कई अच्छे स्कूलों मे फिजिकल पनिशनेंट को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है परंतु अभी भी रुड़की के अधिकांश स्कूलों मे यहाँ सामंती प्रथा कायम है। यह एक ऐसा अपराध है जिसके लिये भगवान भी माफ नही करता। कैसे कोई बच्चों की पिटाई कर सकता है। ऐसा तभी हो सकता है जब टीचर मानसिक अवसाद से ग्रस्त हो अथवा वह अपने पढाने मे बच्चों की रूचि कायम नही कर पा रहा हो।

अभिभावक इसके लिये सबसे ज्यादा दोषी हैं क्योकि वे इस सामंती प्रथा के खिलाफ आवाज नही उठाते हैं और तथाकथिक कांवेंट स्कूलों के नाज नखरे उठाते रहते हैं। इसका फायदा स्कूल मैनेजमेंट उठाता है और जमकर बच्चों का शोषण होता रहता है - मानसिक तथा शारिरिक सजा के रूप मे। अभिभावको के एक समिति अवश्य होनी चाहिये ताकि स्कूलों की मनमानी पर लगाम लग सके।

बच्चों के फिजिकल पनिशमेंट के संदर्भ मे पुलिस मे एफ आई आर के अतिरिक्त निम्न पते/ईमेल/फोन पर शिकायत की जा सकती है:

National Commission for Protection of Child Rights
5th Floor
Chanderlok Building
36, Janpath
New Delhi - 110 001

Website: http://ncpcr.gov.in
Contact Numbers: http://www.ncpcr.gov.in/contact_us.htm
Complaints Email: complaints.ncpcr@gmail.com
Online Complaint Form: http://ncpcronline.info/OnlineForm/onlineform.aspx

Complaints Phone Number: 23724030
Fax number: 011-23724026

Email (Chairperson): Cp.ncpcr@nic.in
Phone (Chairman): 23478203/  23731583

Monday, 29 October 2012

सोलानीपुरम जन कल्याण समिति का पुरस्कार समारोह

जन कल्याण समिति के कार्यक्रम में कुप्रबंधन देखने को मिला। मेधावी बच्चों के इस कार्यक्रम मे एक बच्चे के साथ नाइंसाफी हो ही गयी। वरुण भटनागर को 10 CGPA होने के बावजूद भी इस समिति ने प्रथम के स्थान पर चौथे स्थान पर रखा! CBSE के नियमानुसार सभी 10 CGPA प्राप्त बच्चों को एकसाथ स्टेज पर बुलाकर प्रथम पुरस्कार दिये जाने चाहिये थे।

कभी मै भी इस समिति मे सचिव था| इस समिति ने आरंभ में काफी अच्छा कार्य किया - टेलिफोन डाइरेक्ट्री, गाइड मैप, विद्दुत ट्रांसफार्मर इत्यादि कार्य किये। परंतु बाद मे वो बात नही रही अत: मैने इसे छोड़ दिया।

इस समिति को विकास कार्यों पर जोर देना चहिये। अपने पास एकत्रित फंड का प्रयोग भी विभिन्न अच्छे कार्यों में करना चाहिये। सोलानीपुरम की टेलिफोन डाइरेक्ट्री के नये एडिशन पर भी समिति को कार्य करना चाहिये।

Tuesday, 4 January 2011

स्कूलो में फिजिकल पनिशमेंट (Corporal Punishment): एक अक्षम्य अपराध


Even minimal amounts of spanking can lead to an increased likelihood in antisocial behavior by children
हाँलाकि आजकल कई अच्छे स्कूलों मे फिजिकल पनिशनेंट को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है परंतु अभी भी रुड़की के अधिकांश स्कूलों मे यहाँ सामंती प्रथा कायम है। यह एक ऐसा अपराध है जिसके लिये भगवान भी माफ नही करता। कैसे कोई छोटे - 2 बच्चों की पिटाई कर सकता है। ऐसा तभी हो सकता है जब टीचर मानसिक अवसाद से ग्रस्त हो अथवा वह अपने पढाने मे बच्चों की रूचि कायम नही कर पा रहा हो।

अरिंदम चौधरी ने अपने ब्लाग (पढने के लिये यहाँ क्लिक करें) मे ठीक लिखा है कि अगर बच्चा क्लास मे नही आ रहा अथवा देर से आ रहा है अथवा पढाई मे मन नही लगा रहा है तो दोष बच्चे का नही अपितु टीचर का है। उसके पढाने मे कमी है, वह बच्चों का विश्वास नही जीत पा रहा है, उसके पढाने का तरीका रोचक नही है। ऐसे टीचर को तुरंत स्कूल से निकाल देना चाहिये जैसे कि खुद अरिंदम चौधरी अपने विश्व स्तर के संस्था IIPM मे करते हैं। खुद उनके शब्दो मे In fact, in IIPM, when any teacher comes and complains that some particular section of students is uncontrollable and bad, I drop the teacher. Because it’s my firm belief that no, absolutely no student is bad. Those are teachers who are bad, boring and less passionate about changing lives. So they don’t teach well; and students therefore are not attentive. Finally, the teachers blame the students.

वे आगे लिखते हैं (और बहुत सही लिखते हैं) It’s not a student’s responsibility to enter a classroom and be attentive and learn. It’s a teacher’s responsibility to make the student feel interested in the class and make him feel that it is a life changing experience.

अभिभावक इसके लिये सबसे ज्यादा दोषी हैं क्योकि वे इस सामंती प्रथा के खिलाफ आवाज नही उठाते हैं और तथाकथिक कांवेंट स्कूलों के नाज नखरे उठाते रहते हैं। इसका फायदा स्कूल मैनेजमेंट उठाता है और जमकर बच्चों का शोषण होता रहता है - मानसिक तथा शारिरिक सजा के रूप मे। अभिभावको के एक समिति अवश्य होनी चाहिये ताकि स्कूलों की मनमानी पर लगाम लग सके।

बच्चों के फिजिकल पनिशमेंट के संदर्भ मे आप निम्न पते/ईमेल/फोन पर शिकायत कर सकते हैं:

National Commission for Protection of Child Rights
5th Floor
Chanderlok Building
36, Janpath
New Delhi - 110 001

Website: http://ncpcr.gov.in
Contact Numbers: http://www.ncpcr.gov.in/contact_us.htm
Complaints Email: complaints.ncpcr@gmail.com
Online Complaint Form: http://ncpcronline.info/OnlineForm/onlineform.aspx

Complaints Phone Number: 23724030
Fax number: 011-23724026

Email (Chairperson): Cp.ncpcr@nic.in
Phone (Chairman): 23478203/  23731583

सबंधित प्रेस नोट को पढने कि लिये यहाँ क्लिक करें।
Spanking is an act of violence, so ethically, it could be justified only if there was absolutely no other way to improve the way kids act.