Showing posts with label health. Show all posts
Showing posts with label health. Show all posts

Tuesday, 29 December 2015

क्लीन रुड़की, ग्रीन रुड़की

आज का ये लेख मै रुड़की नगर निगम की कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी को समर्पित करना चाहता हूँ। इस गाड़ी ने वास्तव में क्लीन रुड़की ग्रीन रुड़की के सपने को साकार किया है। वैसे तो इसका श्रेय नगर पालिका के तत्कालीन चेयरमैन प्रदीप बत्रा को जाता है पर यह भी सच है कि वर्तमान मेयर यशपाल राणा ने इसको बखूबी आगे बढ़ाया है।



मुझे याद है कुछ वर्ष पहले का वो समय जब सम्पूर्ण सोलानीपुरम (Solanipuram) का कूड़ा ट्रांसफार्मर के पास के मैदान में फैका जाता था। इस कारण सोलानीपुरम में आने वाले व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव नही पड़ता था और गंदगी व बदबू भी रहती थी। पर कूड़ा वाहन गाड़ी के आने से न सिर्फ हमारी सोलानीपुरम अपितु सम्पूर्ण रुड़की (Roorkee) में सफाई नज़र आ रही है।

कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है की अगर राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य पर ध्यान दिया जाए तो न सिर्फ शहर का विकास होता है अपितु राजनेताओ के बीच एक स्वच्छ प्रतिस्पर्धा होती है न कि आरोप प्रत्यारोप की न ख़त्म होने वाली लड़ाई। प्रदीप बत्रा और यशपाल राणा दोनों ही रुड़की के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। आज अगर रुड़की में चारो और चौड़ी सड़के, पार्क में झूले, बैंच, एडीबी प्रोजेक्ट (इसमें पूर्व विधायक सुरेश जैन का भी योगदान है), सड़कों के किनारे टाइलिंग। कूड़े से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। गंगा नहर पर पुल भी बन रहा है जो बढ़ते ट्रैफिक से निज़ात दिलाएगा।

कुल मिलाकर प्रदीप बत्रा और यशपाल राणा की आपसी स्वच्छ प्रतिस्पर्धा का फायदा विकास के रूप में रुड़की की जनता को मिल रहा है। मेरा तो ये मानना है की इस माडल को पुरे देश में अपनाना चाहिए जहाँ आरोप प्रत्यारोप के स्थान पर नेता लोग विकास कार्य कर अपने राजनैतिक विरोधियों का सामना करें।

Competition is a rude yet effective motivation.

Sunday, 1 December 2013

श्री एम पी गुप्ता जी द्वारा कम फीस का एक्युप्रेशर सेंटर - एक सराहनीय प्रयास

सोलानीपुरम में कुछ ऐसे भी सीनियर सिटिजन हैं जो सोशल वर्क कर समाज को कुछ दे रहें हैं। सोलानीपुरम स्थित गोल कॉलोनी निवासी श्री एम पी गुप्ता जी (दीनबंधु चैरिटेबल ट्रस्ट वाले) उनमे से एक हैं।

आजकल गुप्ताजी ने अपने घर में ऐक्युप्रेशर सेंटर खोला हुआ है, जहाँ तमाम तरह की बीमारियों (आर्थोराइटिस, स्पाइनल संबंधी, डिप्रेशन, मोटापा इत्यादि) का इलाज कम शुल्क में होता है। कई निवासी इस सेंटर मे आ रहे हैं। डाक्टर सुभाष चंद्र वर्मा जी काफी तजुर्बेकार हैं। अच्छा इलाज कर रहे हैं। इलाज की फीस काफी कम है (रु. 50/- प्रतिदिन तथा एकमुश्त रजिस्ट्रशन फीस रु. 50/- ) ताकि बिजली, स्टाफ व मशीनों का खर्चा निकल सके। समय है प्रात: 10 से 1 बजे तक।
  





अन्य कार्य
सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोशियन की स्थापना गुप्ताजी ने ही की थी। संपूर्ण सोलानीपुरम की सुरक्षा व्यवस्था इस ऐसोशियन ने आरंभ की थी। परंतु कुछ कारणों से यह व्यवस्था ज्यादा नही चल सकी। अब एम पी गुप्ता जी ने इस ऐसिशियन अलग हो चुके हैं। वैसे उन्होने ठीक ही किया, क्योंकि अब यह ऐसोशियन हाईजैक हो चुकी है। अब यह ऐसोशियन सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित रह गयी है। सोलानीपुरम के विकास से इसका कुछ लेना देना नही है। खैर,  इस विषय पर बात फिर कभी।

गुप्ताजी हर वर्ष अपने जन्मदिन पर गरीबों को कंबल वितरित करते हैं, जो प्रशंसनीय है।  आज भी उन्होने कई गरीब व्यक्तिओ को कंबल वितरित किये। इसके अतिरिक्त कई गरीब कन्याओं का विवाह भी गुप्ताजी अपने दीनबंधु चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा करवा चुके हैं

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि एम पी गुप्ता जी अपने खाली समय का सदुपयोग कर रहे हैं, जो सोलानीपुरम के अन्य सीनियर सिटिजन (क्लब 60+) के लिये उदाहरण हैं।

Do what you can, with what you have, where you are. (Theodore Roosevelt)
 One person can make a difference, and everyone should try. (John Fitzgerald Kennedy)

Thursday, 8 November 2012

डेंगू दे रहा है सोलानीपुरम में दस्तक!


आजकल रुड़की मे डेंगू तेजी से फैल रहा है। आई आई टी मै यह दस्तक दे चुका है, सोलानीपुरम में कभी भी आ सकता है। आज के इस पोस्ट मे मै इसी जानलेवा बीमारी के बारे मै लिख रहा हूँ।

डेंगू बीमारी ऐसा बुखार है जिसे महामारी के रूप में देखा जाता है। वयस्कों के मुकाबले, बच्चों में इस बीमारी की तीव्रता अधिक होती है। डेंगू के सामान्य लक्षण हैं सर दर्द, जोड़ों में मांसपेशियों में और शरीर में दर्द होना, तेज़ बुखार, चिडचिडा़पन।

डेंगू की स्थिति में मृत्युदर लगभग एक प्रतिशत है। यह बरसात के मौसम में तेज़ी से फैलता है। आपको या आपके पड़ोसी को अगर डेंगू बुखार हो जाता है, तो इससे बचने के उपाय अपनायें। सबसे पहले रक्तजांच करायें और अपने आसपास मच्छरों से सुरक्षा के उपाय अपनायें।

प्लेटलेट्स कम होने के नुकसान
प्लेटलेट्स दरअसल रक्त का थक्का बनाने वाली कोशिकाएं या सेल्स है जो लगातार नष्ट होकर निर्मित होती रहती है। ये रक्त में बहुत ही छोटी छोटी कोशिकाएं होती है। ये कोशिकाएं रक्त में 1 लाख से 3 लाख तक पाई जाती है। इन प्लेटलेट्स का काम टूटी-फूटी रक्तवाहिकाओं को ठीक करना है। डेंगू बुखार से संक्रमित व्यक्ति की प्लेटलेट्स समय-समय पर जांचनी चाहिए। प्लेटलेट्स की जांच ब्‍ल्‍ड टेस्ट के माध्यम से की जाती है।

डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स कम होने से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। दरअसल प्लेटलेट्स का काम ब्लड क्लॉटिंग है यानी बहते खून पर थक्का जमाना, जिससे ज्यादा खून न बहे। यानी ये शरीर से खून को बहने से रोकते हैं। अगर इनकी संख्या रक्त  में 30 हजार से कम हो जाए, तो शरीर के अंदर ही खून बहने लगता है और शरीर में बहते-बहते यह खून नाक, कान, यूरीन और मल आदि से बाहर आने लगता है। कई बार यह ब्लीडिंग शरीर के अंदरूनी हिस्सों  में ही होने लगती है। कई बार आपके शरीर पर बैंगनी धब्बे पड़ जाते है लेकिन आपको इनके बारे में मालूम नहीं होता, ये  निशान भी प्लेटलेट्स की कमी के कारण होते है। यह स्थिति कई बार जानलेवा भी हो सकती है। डेंगू बुखार में यदि प्लेटलेट्स के कम होने होने पर ब्लड प्लेटलेट्स न चढ़ाए जाए तो डेंगू संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु  भी हो सकती है।

डेंगू बुखार के लक्षण
डेंगू बुखार के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि बुखार किस प्रकार है। सामान्यत: डेंगू बुखार के लक्षण कुछ ऐसे होते हैं:
  • ठंड के साथ अचानक तेज बुखार होना।
  • ब्लड प्रेशर का सामान्य से बहुत कम हो जाना।
  • मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना।
  • सरदर्द होना।
  • अत्यधिक कमजो़री महसूस होना, भूख कम लगना।
  • गले में दर्द होना।
  • शरीर पर रैशेज़ भी हो सकते हैं। 
  • डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक रहता है। इसके बाद बुखार कम हो जाता है परंतु लक्षण रहते हैं।
  • डेंगू हिमोरेगिक बुखार सबसे खतरनाक माना जाता है जिसमें कि बुखार के साथ साथ शरीर में खून की कमी हो जाती है। शरीर में लाल या बैगनी रंग के फफोले पड़ जाते हैं। नाक या मसूड़ो से खून आने लगता है। स्टूल का भी रंग काला हो जाता है। यह डेंगु की सबसे खतरनाक स्थिति होती है।
डेंगू का फैलना
डेंगू बुखार उस मच्छर के काटने से होता है जिसने पहले से ही किसी डेंगु के मरीज़ को काटा है। यह मच्छर बारिश के मौसम में बहुत ही तेज़ी से फैलता है और यह कहीं भी रूके पानी में प्रजनन प्रक्रीया शुरू कर देता है जैसे प्लास्टिक बैग ,कैन ,गमले या सड़को या कूलर में जमा पानी। मच्छर के एक बार काट लेने से ही डेंगू बुखार हो जाता है।

यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। वायरस के फैलने के लिए बीमार व्यक्ति का मच्छर से और फिर मच्छर का स्वस्थ व्यक्ति से सम्पर्क बहुत ही ज़रूरी है।

डेंगू उन लोगों को जल्दी प्रभावित करता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। यह चार तरीके के वायरस में से किसी एक के काटने से होता है। ऐसा सम्भव है कि डेंगू बुखार एक व्यक्ति को कई बार हो सकता है।

डेंगू का उपचार
डेंगू वायरस से होने वाली बीमारी है इसलिए इसके इलाज के लिए कोई दवा नहीं है। डेंगू का इलाज इससे होने वाली परेशानियों को कम कर के ही किया जा सकता है। बुखार में  आराम करना और पानी की कमी को पूरा करना बहुत ही ज़रूरी हो जाता है। डेंगू बुखार से मौत निश्चित नहीं है। डेंगू बुखार से होने वाली मौतें 1 प्रतिशत से भी कम है। यह बीमारी अकसर एक से दो हफ्ते तक रहती है।

डेंगू से बचने के कुछ तरीके
  1. डेंगू से बचने के लिए मच्छरों से बचना बहुत ज़रूरी है जिनसे डेंगू के वायरस फैलते हैं।
  2. ऐसी जगह जहां डेंगू फैल रहा है वहां पानी को रूकने नहीं देना चाहिए जैसे प्लास्टिक बैग, कैन, गमले या सड़को या कूलर में जमा पानी।
  3. मच्छरों से बचने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए जैसे गुडनाइट एडवांस्ड प्रयोग करना, मच्छरदानी लगाना, पूरी बांह के कपड़े पहनना आदि।
जे पी शर्मा जी से आग्रह
सभासद महोदय, कुछ दिनों तक सोलानीपुरम में फॉगिंग व सफाई अभियान चलाऐं जिससे यह कातिल बीमारी सोलानीपुरम में न फैल सके।

Sunday, 20 May 2012

गोल कॉलोनी स्थित एक प्लाट की सफाई व अन्य कार्य

अभी हाल ही में श्री सी बी गुप्ता व मिसेज अंजू सिंह के फोन करने पर श्री जे पी शर्मा ने गोल कॉलोनी स्थित एक प्लाट से मलबा हटवाया तथा प्लाट को लेवल करवाया। इससे न सिर्फ यह प्लाट साफ सुथरा हो गया बल्कि इसपर अब बच्चे भी खेल सकते हैं तथा इस प्लाट को पार्किंग की तरह से भी प्रयोग किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त शर्माजी ने संदीप गुप्ता (NIH वाले) के घर के सामने से एक अनावश्यक पाइप को भी जेसीबी मशीन से हटवा दिया। इससे इस सड़क पर बना रैंप हट गया जो बेवजह परेशानी उत्पन्न कर रहा था। इस रैंप के पास बरसात का पानी भी एकत्रित हो जाता था जो बीमारी की जड़ था। यह रैंप कार इत्यादि को बैक करने में भी परेशानी पैदा करता था।
 
बाद में संजय परमार ने मलबे को सड़क से हटवा कर पास के एक प्लाट मे डलवाया।
"The best preparation for good work tomorrow is good work today."

Friday, 14 January 2011

फैमिली डाक्टर की तरह फैमिली पैथोलोजिस्ट भी आवश्यक

आजकल फास्ट फूड एवं फास्ट लाइफ के कारण मनुष्य तरह तरह के रोगों से घिर गया है। क्या बच्चा, क्या जवान तथा क्या बुजुर्ग, सभी मे डायबटीज, ब्लड प्रेशर, आर्थोराइटिस, वाटर बॉर्न डिसीज (जैसे हैजा, पीलिया, टायफाइड)  इत्यादि जैसी भयानक बीमारियों की संभावना बढ गयी है। ऐसे मे प्रत्येक व्यक्ति को फैमिली डाक्टर के साथ-2 फैमिली पैथोजोलिस्ट की भी आवश्यकता महसूस दे रही है।

वैसे तो रुड़की में कई अच्छे पैथोलोजिस्ट हैं जैसे कौशिक पैथोलोजी (274042, 276616), गुप्ता पैथोलोजी (277474, 9997997333/32), सिंह पैथोलोजी (266001), अनमोल पैथोलोजी (9758349048, 9258556772) इत्यादि।

इनमे से फैमिली पैथोलोजिस्ट के लिहाज से अमित कुमार सैनी की अनमोल पैथोलोजी सबसे बढ़िया एवं सस्ती है। सैम्पल मात्र एक फोन क़ॉल पर घर से कलेक्ट करने की सुविधा है। अच्छे पैकेज भी उपलब्ध हैं। बंदा बढ़िया है, व्यवहार कुशल है। यह लैब डा. आनंद गोस्वामी (opp. sindhi sweets) वाली गली मे है। सोलानीपुरम के कई घरों मे यह लैब अपनी सैम्पल एट होम सुविधा दे रही है।

Thursday, 2 December 2010

जंक फूड से होते हैं दिमाग में कीडे (brain parasites)

सब कहते हैं कि फास्ट फूड स्वास्थ के लिये अच्छा नही है तो फिर क्यों हर बार मैक्डोनाल्ड ओलंपिक का प्रायोजक बनाया जाता है?  जीविका लाहोटी, एम बी ए छात्रा
आजकल का खानपान काफी परिवर्तित हो चुका है, नयी जनरेशन मे परंपरागत भारतीय खाने का स्थान काफी हद तक इटेलियन, थाई तथा चाइनीज व्यंजनों ने ले लिया है। इन तीनों शैलियों मे कच्ची सब्जी (पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर इत्यादि) का प्रयोग होता है। कच्ची सब्जियों मे कीडों की भरमार होती है। ये कीडे हमारे शरीर मे प्रवेश कर जाते हैं, क्योकि सब्जी अच्छी प्रकार पकी हुयी नही होती है। इन्हे प्रेशर कुकर अथवा माइक्रोवेव मे ही पकाना चाहिये क्योकि प्रेशर कुकर मे तापमान 125 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है जो साधारण कढाही के तापमान से 25 डिग्री सेंटीग्रड ज्यादा है। इनमें से कुछ कीडे (विशेषकर टेप वार्म) किसी भी माध्यम से (कारण अभी तक ज्ञात नही) दिमाग मे प्रवेश कर जाते हैं। हॉलाकि दिमाग चारों तरफ से तरल पदार्थ से घिरा होता है तथा इसमें एक इम्यून सिस्टम भी होता है, परंतु इस सुरक्षा कवच को भी ये कीडे तोड देते हैं तथा कही जाकर सिस्ट मे छुप जाते हैं। ब्रेन से इन्हें आक्सीजन तथा न्यूट्रीएंट मिलते रहते हैं। जब तक ये कीडे (brain parasites) इम्यून सिस्टम से बचे रहते हैं मनुष्य मे कोई लक्षण नही दिखते हैं परंतु जैसे ही इन कीडों पर इम्यून सिस्टम का हमला होता हैं - सरदर्द, चक्कर का आना, अजीब हरकते करना, दौरा, इत्यादि लक्षण आरंभ हो जाते हैं। यह ब्रेन टयूमर नही बल्कि ब्रेन पैरासाइट हैं। ऐसी स्थिति मे तुरंत किसी अच्छे डाक्टर को दिखाना चाहिये।

बच्चों का अत्याधिक टाफी/चाकलेट खाना भी ठीक नही है क्योकि यह इन कीडों को फूड प्रदान करता है। दिमागी कीडो के होने पर डाक्टर सबसे पहले चाकलेट/टाफी को ही बंद करता है।

कुल मिलाकर यहाँ कहा जा सकता है कि भारतीय खाना सबसे अच्छा है क्योकि यह अच्छी प्रकार से कुक होता है तथा इसमें मसाले रूपी एंटीबायोटिक भी होते हैं। हमें यथासंभव जंक फूड से बचना चाहिये क्योकि इसमे कच्ची सब्जी प्रयोग होती है। विवाह/बर्थडे समारोह के भोज मे हमें सलाद, बर्गर, चाउमिन, पिज्जा इत्यादि से खुद को तथा बच्चों को बचाना चाहिये। बच्चों को टाफी/चाकलेट तथा मैगी (क्योकि दो मिनट मे मैगी के पकने से कीडे नही मरते)  इत्यादि से बचाना चाहिये।