हर वर्ष की तरह इस बार भी होली का उत्सव सोलानीपुरम में धूमधाम से मनाया गया। सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्थानीय निवासियों ने अत्यन्त उत्साह से भाग लिया। पूजाअर्चना के बाद होलिका दहन किया गया और बाद में प्रसाद वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी लोगों का सहयोग रहा जैसे रमेश जोशी, योगेश गोयल, सुशील यादव, आशा यादव, वी के भार्गव इत्यादि। पूर्व पार्षद जे पी शर्मा भी उपस्थित थे।
अगले दिन रंग बिरंगी होली खेली गई जिसमें गुलाल का प्रयोग किया गया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
Videos


































