Showing posts with label water quality. Show all posts
Showing posts with label water quality. Show all posts

Thursday, 25 April 2013

सोलानीपुरम मे विकास कार्य व निकाय चुनाव 2013

सोलानीपुरम में चार मुख्य समस्याऐं हैं - सड़क, पीने का पानी, गंदे पानी की निकासी व बिजली।

अगर सड़कों की बात करें तो भला हो नगरपालिका चेयरमैन श्री प्रदीप बतरा व सभासद श्री जे पी शर्मा का जिनके कारण पिछले एक वर्ष में सोलानीपुरम में लगभग सभी खराब सड़कों की जगह नयी सड़कें बन गयी हैं।

पानी की भी समस्या काफी हद तक हल हो गयी है। लगभग 60% सोलानीपुरम में आदर्शनगर ट्यूबवेल से पीने का पानी आ रहा है। यह पानी अत्यंत साफ है तथा इसमे पीलापन भी नही है।

गंदे पानी की निकासी की समस्या अभी भी बरकरार है जिसका समाधान निकट भविष्य मे संभव नही। डीप सीवर लाइन ही इसका एकमात्र समाधान है जो अत्यंत महंगा होने के कारण केवल बड़े प्रोजेक्ट मे ही कवर हो सकता है। सोलानीपुरम का कोई भी नेता इस समस्या को दूर करने की गारंटी नही दे सकता।

बिजली की बात करें शर्माजी के 15 वर्ष के कार्यकाल मे दो 400 केवीए व दो 250 केवीए के ट्रांसफार्मर सोलानीपुरम में लगे हैं। अधिक विद्दुत लोड के कारण फिलहाल अतिरिक्त अस्थायी ट्रांसफार्मर से काम चल रहा है क्योंकि वर्तमान ट्रांसफार्मर सोलानीपुरम (जहाँ हर घर मे काफी विद्दुत लोड है) मे नाकाफी हैं। यह अस्थायी ट्रासफार्मर कब हट जाये, पता नही। सोलानीपुरम के सभी नेताओं व निवासियों को इस समस्या को सुलझाने हेतु मिलकर कार्य करना चाहिये।

गोल कॉलोनी मे शानदार गेट का निर्माण भी जे पी शर्मा व प्रदीप बतरा के प्रयासों से हुआ है। खराब स्ट्रीट लाइटें भी समय-2 पर ठीक होती रहती हैं। बिजली के खंभे भी लगते रहते हैं। कचरे को उठाने के लिये भी प्रत्येक दिन गाड़ी आ रही है।

सोलानीपुरम के विकास कार्यो मे यहाँ के विपक्षी नेताओं की क्या भूमिका है, इस पर भी चर्चा होनी चाहिये।

सोलानीपुरम की विद्दुत समस्या को दूर करने में रमेश चंद जोशी व उनके सहयोगियों ने प्रयास किये है।  वेलफेयर एसोशियन ने विद्दुत कैंप लगवाया तथा दिवाली मेला भी आयोजित किया।

सुशील यादव की भूमिका सोलानीपुरम सुरक्षा समिति के सहयोग से वेस्ट सोलानीपुरम मे पक्का केबिन बनवाने मे रही। सुशील यादव ने हाल ही में सोलानीपुरम में डा. मेहरोत्रा के आई क्यू  का निशुल्क नेत्र जाँच शिविर भी लगवाया। सुशील यादव सोलानीपुरम सुरक्षा समिति के सदस्य भी हैं।

कुल मिलाकर श्री जे पी शर्मा का कार्य अच्छा रहा है।  रमेश चंद जोशी व सुशील यादव युवा हैं, किंतु सोलानीपुरम के विकास हेतु वे क्या कर सकते हैं, यह भविष्य की गर्त मे छुपा है।

कुल मिलाकर सोलानीपुरम मे नगर निगम के पार्षद हेतु त्रिकोणीय मुकाबला है। श्री जे पी शर्मा की पत्नी श्रीमति दया शर्मा, रमेश चंद जोशी की पत्नी श्रीमति दीपा जोशी व सुशील यादव की पत्नी श्रीमति आशा यादव मैदान चुनावी मैदान में हैं। एक नया नाम सामने आया है श्रीमती रानी गुप्ता का। अच्छी बात है, सभी को चुनाव लड़ने का हक है। जिसमे भी सोलानीपुरम में विकास कार्य करने की प्रतिबद्धिता है, यहाँ के निवासी उसका साथ अवश्य देंगे।

सोलानीपुरम की जनता ने अपने पत्ते नही खोले हैं। इसलिये परिणाम के बारे मे कुछ भी नही कहा जा सकता। अधिकांश वोटर अभी किसी भी चुनाव कैंप मे नही जा रहा है। एक बात निश्चित है कि भीड़ व मीडिया हाईप वोट का पैमाना नही है। अत: नेताओं के चुनावी कैंप की भीड़ अथवा अखबार की खबरों को देखकर कोई निष्कर्ष नही निकाला जा सकता।

Tuesday, 19 March 2013

संपूर्ण गोल कॉलोनी में वाटर सप्लाई

सोलानीपुरम की गोल कालोनी में भी श्री जे पी शर्मा व यहाँ के निवासियों के सहयोग से अब पीने के पानी की लाइन डल गयी है। पीले दूषित पानी से निजात मिल गयी है। टैंक को भी बार बार साफ करने का की जरूरत  नही।  मोटर चलाने की भी आवश्यक्ता नही है। अब जो पानी आ रहा है वह अत्यन्त साफ़ है। प्रेशर बहुत अच्छा है, इतना की सभी ब्लाक हुए  पाइप स्वत: ही साफ़ हो गये हैं। यह पानी आदर्श नगर स्थित ट्यूबवेल से  लगभग 450 फीट की गहरायी से आ रहा है। क्योंकि ढाल आदर्श नगर से सोलानीपुरम की ओर है अत: बिजली न होने कि स्थिति मे भी सोलानीपुरम के ग्राउंड फ्लोर पर पानी मिलता ही रहेगा। शर्माजी ने बताया कि वे संपूर्ण सोलानीपुरम मे पीने के पानी की लाइन डालने हेतु अत्यंत गंभीर हैं तथा इसके लिये वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

खैर एक बात तो माननी पड़ेगी कि शर्मा जी के इस कार्यकाल में सोलानीपुरम में काफी कार्य हुआ है।इसके बावजूद भी अगर कुछ लोग उनके कार्य से संतुष्ट नही है तो  ये तो भारत है जहाँ कभी भी सारे लोग जनप्रतिनिधि के कार्यो से संतुष्ट नही हुए हैं।आप कितना भी अच्छा काम कर लें, कुछ नेगेटिव माइंडसेट के लोग आपके कार्य की निंदा अवश्य करेंगे। ऐसे लोगो को इग्नोर कर  देना ही बेहतर है।

वाटर कनेक्शन के लिये प्रार्थना पत्र देना

Friday, 4 November 2011

सोलानीपुरम में वाटर पाइप लाइन का कार्य आरंभ

Water, water, everywhere,
And all the boards did shrink;
Water, water, everywhere,
Nor any drop to drink!
उपरोक्त पंक्तियाँ सोलानीपुरम पर सही उतरती हैं क्योकि नदी के समीप होने के कारण यहाँ पानी की कोई कमी नही पर पीने को एक बूंद स्वच्छ पानी भी नही! गंगा के समीप बसी इस कॉलोनी का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि यहाँ के निवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं!
 
परंतु अब एक अच्छी खबर: विगत कुछ दिनों से सोलानीपुरम मे वाटर पाइप लाइन का कार्य आरंभ युद्ध स्तर पर आरंभ हो गया है। रात मे मशीनों की सहायता से नालियों के किनारे गढ्ढे किये जा रहे हैं तथा दिन में उनमें पाइप डाले जा रहे हैं।
 

विश्वस्त सूत्रो से पता चला है कि जल्द ही (लगभग एक महीने मे) संपूर्ण सोलानीपुरम मे यह कार्य पूरा हो जायेगा। तत्पश्चात यहाँ के निवासियों का यह फर्ज बनता है कि वे पानी के कनेक्शन के लिये निवेदन दे दें ताकि भविष्य मे सड़क बनने से पहले ही सभी कनेक्शन जोड दिये जाये। अन्यथा बाद मे नयी बनी सड़क पर टूट फूट होगी।

जिस किसी भी नेता के प्रयास से यह कार्य हो रहा है, ईश्वर आने वाले चुनाव मे उसकी जीत सुनिश्चित करेगा, क्योंकि यह एक पुण्य का कार्य है जिसके कारण सोलानीपुरम के 600 घरों को पीने के गंदे पानी (सीवर वाटर) से मुक्ति मिलेगी। ट्यूबवेल से प्राप्त यह पानी अत्यंत स्वच्छ होगा क्योंकि यह 400 फुट की गहराई से प्राप्त होगा।

High quality water is more than the dream of the conservationists, more than a political slogan; high quality water, in the right quantity at the right place at the right time, is essential to health, recreation, and economic growth.

Monday, 2 May 2011

कैसे करवाऐं चोक वाटर पाइप लाइन की सफाई

सोलानीपुरम का पानी इतना खराब है कि कुछ ही सालों मे पानी के पाइप चोक हो जाते हैं। इनके अंदर काई, गंदगी, बैक्टीरिया, स्लज इत्यादि जमा हो जाते हैं जिससे पानी का प्रेशर कम हो जाता है तथा पानी की क्वालिटी भी खराब हो जाती है जिससे फिल्टर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह प्रेशर इतना कम हो जाता है कि अगर आप एक जगह के टैप से पानी लेते हैं तो दूसरी टैप से पानी आना बंद हो जाता है।

ऐसे मे समाधान क्या हो? क्या नई पाइप लाइन डलवायी जाये अथवा वर्तमान पाइपलाइन को कैमिकल से साफ करवाया जाये। इकोनोमी की दृष्टि से देखें तो दूसरा उपाय ज्यादा सही लगता है। कैमिकल से पाइप साफ करवाने से संपूर्ण पाइप लाइन नयी जैसी हो जाती है तथा पूरा प्रेशर मिलने लगता है। इस प्रकिया मे एक मोटर से संपूर्ण पाइप लाइन का पानी निकाला जाता है। इसके बाद इसमे कैमिकल डाला जाता है यह कैमिकल कई रसायनों का मिश्रण होता है। इस कैमिकल को स्वय़ं प्रयोग न करें - हाथ खराब होने का डर रहता है। इसे दास्ताने पहन कर ही प्रयोग कर सकते हैं। पाइप लाइन की सफाई के 3-4 दिन तक इसे पीने के पानी के लिये प्रयोग न करें, क्योकि इसमे से कैमिकल की गंध आती रहती है।





जब यह कार्य करवायें तो पाइप का कचरा एकत्रित करने के लिये फर्श, वाश बेसिन व स्टील की सिंक मे टैप के नीचे प्लास्टिक का टब रखें, अन्यथा इनपर कैमिकल के धब्बें पड़ जायेंगे तथा दूर नही होंगे। स्टील की सिंक में प्लास्टिक की शीट बिछाकर ही उसपर टब रखें जिससे एक भी धब्बा सिंक पर न पड़े। ध्यान रहे कि आपके फर्श/वाश बेसिन/सिंक की चिंता प्लंबर नही करेगा बल्कि आपको करनी है।

इस कार्य को दो पैसे बचाने के चक्कर मे स्वय़ं न करें, किसी अच्छे प्लंबर से करवाये। हमने इस कार्य को पवन (9634906669) से करवाया था। खर्चे का ब्रेकअप इस प्रकार है - मेन कैमिकल (रु. 60/- प्रति लीटर, अन्य कैमिकल - रु. 100/- के लगभग, लेबर - रु. 500/-, मोटर का किराया इत्यादि).

Sunday, 5 September 2010

सोलानीपुरम के पानी कि क्वालिटी

Water is the most critical resource issue of our lifetime and our children's lifetime. The health of our waters is the principal measure of how we live on the land.
सोलानीपुरम के पानी कि स्थिति से तो सब अवगत हैं, बेहद खराब है चाहे वह 60 फ़ीट से लिया गया हो या 120 फ़ीट से। जहां तक टी डी ऐस (TDS: Total Dissolved Solids) का सवाल है तो वह रेंज के अंदर है। नवीन ऐंटरप्राइज (प्रेम मंदिर के पास) पर टी डी ऐस मीटर द्वारा पर किये गये परीक्षण के अनुसार 60 व 120 फ़ीट पर मिले पानी मे टी डी ऐस 500 मिग्रा प्रति लीटर के आस पास है जो बी आई ऐस (BIS) के मानक के अनुरूप है। इस मानक के अनुसार 500 मिग्रा प्रति लीटर तक टी डी ऐस जायज है। अगर पानी का कोई और संसाधन न हो तो 2000 मिग्रा प्रति लीटर तक का टी डी ऐस भी मान्य है।

अत: हम देखते हैं की सोलानीपुरम के पानी मे टी डी ऐस की कोई विशेष समस्या नही है। तो फ़िर समस्या क्या है?  समस्या है पानी के अंदर के कचरे की। यहां का पानी आर्गेनिक मैटिरियल, आयरन, मेंगनीज, सल्फ़ाइड/सल्फ़र आदि से भरा हुआ है।

इस कचरे को देखने के लिये इस पानी पर इलेक्ट्रोलिसिस परीक्षण किया गया। परीणाम दिल दहला देने वाला था। परीक्षण मे पानी से कचरा अलग हो गया। पानी की हालत नीचे दिये गये चित्र मे दिखाई गयी है।
परीक्षण से पहले

परीक्षण के बाद


इस परीक्षण की 30 सेकेंड की आनलाइन वीडियो यू टयूब पर उपलब्ध है, देखने के लिये यहाँ क्लिक करें

यह लाल पीले काले रंग का कचरा आयरन मेंगनीज सल्फ़र इत्यादि का है। लाल रंग आयरन, काला रंग मेंगनीज व पीला रंग सल्फ़र के कारण है। यहां के पानी मे पीला रंग भी इसी कचरे के कारण होता है जो कुछ समय मे पानी से अलग होकर नीचे तली मे बैठ जाता है। नीचे चित्र मे पानी के टैंक की तली मे 8 इंच गहराई मे एकत्रित पानी/स्लज की स्थिति दिखाई गयी है। इसे देख कर चौकिये मत, ये फ़ैंटा या माजा नही आपके टैंक का पानी है। पीला पदार्थ पानी मे उपलब्ध कचरा है जो कुछ ही सेकेंड मे नीचे बैठ जाता है।

टैक की तली मे एकत्रित पानी की स्थिति

 

तो जनाब यह है सोलानीपुरम के पानी की हकीकत। सोलानीपुरम स्थित वाटर फिल्टर विक्रेता गुप्ता ऐंटरप्राइज के संदीप गुप्ता (@ 9219164537) के अनुसार सोलानीपुरम मे केवल R.O. (Reverse Osmosis) फिल्टर ही कामयाब है।

हल क्या है?
  1. पानी के आउटलेट को वाटर टैंक मे कम से कम 8 इंच की ऊंचाई पर रखें। एक आऊटलेट टैंक मे  सबसे नीचे स्लज को बाहर निकालने के लिये भी दें।
  2. महीने मे कम से कम एक बार वाटर टैक की सफ़ाई अवश्य करें।
  3. आर ओ फ़िल्टर का प्रयोग करें।
  4. फ़िल्टर की कैडिल बदलवाने से पहले वाटर टैंक साफ़ कर लें।
  5. पाइप लाइन बिछाने हेतु जल संस्थान के भरोसे न रहे, सरकारी काम है अपने समय पर हो जायेगा। अपना इंतजाम पक्का रखें।
Water and air, the two essential fluids on which all life depends, have become global garbage cans.