Showing posts with label politics. Show all posts
Showing posts with label politics. Show all posts

Monday, 19 September 2016

सोलानीपुरम का गंदा चौराहा

आजकल सोलानीपुरम का ट्रांसफार्मर चौराहा बीमारी का कारण बनता जा रहा है। सोलानीपुरम स्वच्छता अभियान समिति को ये शायद दिख नही रहा है। आज अगर इस चौराहे का यह हाल हुआ है तो इसके प्रमुख जिम्मेदार सोलानीपुरम के नेता हैं जिन्होंने इसे सोलानीपुरम को ओछी राजनीति का हिस्सा बना दिया है। इस चौराहे पर आओ, धरना प्रदर्शन करो, फोटो खिंचवाओ और फेसबुक पर अपलोड करो। क्या इससे अधिक शर्मनाक कुछ हो सकता है?
सोलानीपुरम का गंदा चौराहा
मुझे याद आता है जब जे पी शर्मा इस वार्ड से पार्षद थे तो कभी ऐसी समस्या नही आयी। वो अक्सर बरसात से पहले मलबा इत्यादि डलवा देते थे और अपनी चतुराई से ऐसा इंतजाम रखते थे की गंदा पानी भी नही रुकता था। पर अच्छा काम सोलानीपुरम ईगो से भरे लोगो को रास नही आता।

सोलानीपुरम में ऐसे लोगो की भरमार है जो बड़ी डींगे मारते है कि उनके बड़े नेताओं और अफसरों से सम्बन्ध हैं पर जब किसी स्थानीय समस्या को सुलझाने की बात आती है तो उनकी हवा निकल जाती है।

कुल मिलाकर सोलानीपुरम की दुर्दशा के लिए छोटी सोच वाले नेता और अहंकार से भरी जनता जिम्मेदार है।

Wednesday, 31 August 2016

सोलानीपुरम की ख़राब सड़कें - जनता और नेता मौन!

यूँ तो सोलानीपुरम को पॉश कॉलोनी कहा जाता है (हॉलाकि मै इसे पॉश मोहल्ला भी नही मानता) पर  मेन ट्रांसफार्मर से आदर्श नगर जाने वाली सड़क की हालत को देखकर ऐसा नही लगता। वैसे जिस मोहल्ले में कई नेता हों और ज्यादा सयाने लोग हों वहां ऐसा होना स्वाभाविक है। हैरानी तो इस बात की है कि जो लोग इस खराब सड़क से प्रभावित हैं वो आश्चर्यजनक रूप से चुप हैं। शायद व्हाट्सएप या फेसबुक में व्यस्त होंगे। ये ज्यादा जरूरी जो है, सड़क तो होती रहेगी।

क्या ऐसी होती हैं पॉश कॉलोनी की सड़क
मैंने अक्सर सोलानीपुरम के लोगो को आपस में यहाँ के नेताओं की बुराई करते सुना है पर सोलानीपुरम की समस्याओं पर पार्षद और यहाँ के अन्य नेताओं से विचार विमर्श करते नही देखा। भाई, आप डाक्टर, इंजीनियर, बैंकर, अफसर या फिर बिजनेसमैन होंगे अपने घर के, जब सोलानीपुरम की समस्या की बात आए तो अपना ईगो (EGO) घर पर रखकर खुले दिमाग से आपस में परामर्श करें।

इस समस्या संदर्भ में सोलानीपुरम के तीन प्रमुख नेता सुशील यादव, जे पी शर्मा व रमेश जोशी क्या कर रहें हैं, मैं नही जानता। जोशीजी ने तो सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन का व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया है जिसमे सोलानीपुरम की समस्याओं को छोड़कर सबकुछ पोस्ट किया जाता है। धन्य हैं इस ग्रुप के एडमिन जो इस ग्रुप को ढंग से संचालित नही कर पा रहे हैं। जे पी शर्मा क्या कर रहें हैं, पता नही। पिछले कुछ वर्षों से उन्हें सोलानीपुरम की सक्रिय राजनीति में नही देखा। इस सड़क को अगर सुशील यादव और रमेश जोशी से जोड़कर देखें तो यही कहा जा सकता है जैसे चिराग तले अन्धेरा! धन्य हैं ये महानुभाव। भाई थोड़ा समय बड़े नेताओं के साथ खींचे फोटो को फेसबुक पर डालने से निकालकर सोलानीपुरम की समस्याओं पर भी दे दो। आप का बहुत उपकार होगा।

Tuesday, 29 December 2015

क्लीन रुड़की, ग्रीन रुड़की

आज का ये लेख मै रुड़की नगर निगम की कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी को समर्पित करना चाहता हूँ। इस गाड़ी ने वास्तव में क्लीन रुड़की ग्रीन रुड़की के सपने को साकार किया है। वैसे तो इसका श्रेय नगर पालिका के तत्कालीन चेयरमैन प्रदीप बत्रा को जाता है पर यह भी सच है कि वर्तमान मेयर यशपाल राणा ने इसको बखूबी आगे बढ़ाया है।



मुझे याद है कुछ वर्ष पहले का वो समय जब सम्पूर्ण सोलानीपुरम (Solanipuram) का कूड़ा ट्रांसफार्मर के पास के मैदान में फैका जाता था। इस कारण सोलानीपुरम में आने वाले व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव नही पड़ता था और गंदगी व बदबू भी रहती थी। पर कूड़ा वाहन गाड़ी के आने से न सिर्फ हमारी सोलानीपुरम अपितु सम्पूर्ण रुड़की (Roorkee) में सफाई नज़र आ रही है।

कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है की अगर राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य पर ध्यान दिया जाए तो न सिर्फ शहर का विकास होता है अपितु राजनेताओ के बीच एक स्वच्छ प्रतिस्पर्धा होती है न कि आरोप प्रत्यारोप की न ख़त्म होने वाली लड़ाई। प्रदीप बत्रा और यशपाल राणा दोनों ही रुड़की के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। आज अगर रुड़की में चारो और चौड़ी सड़के, पार्क में झूले, बैंच, एडीबी प्रोजेक्ट (इसमें पूर्व विधायक सुरेश जैन का भी योगदान है), सड़कों के किनारे टाइलिंग। कूड़े से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। गंगा नहर पर पुल भी बन रहा है जो बढ़ते ट्रैफिक से निज़ात दिलाएगा।

कुल मिलाकर प्रदीप बत्रा और यशपाल राणा की आपसी स्वच्छ प्रतिस्पर्धा का फायदा विकास के रूप में रुड़की की जनता को मिल रहा है। मेरा तो ये मानना है की इस माडल को पुरे देश में अपनाना चाहिए जहाँ आरोप प्रत्यारोप के स्थान पर नेता लोग विकास कार्य कर अपने राजनैतिक विरोधियों का सामना करें।

Competition is a rude yet effective motivation.

Tuesday, 16 September 2014

Who is Mad?

“A powerful wizard, who wanted to destroy an entire kingdom, placed a magic potion in the well from which all the inhabitants drank. Whoever drank that water would go mad.

“The following morning, the whole population drank from the well and they all went mad, apart from the king and his family, who had a well set aside for them alone, which the magician had not managed to poison. The king was worried and tried to control the population by issuing a series of edicts governing security and public health. The policemen and the inspectors, however, had also drunk the poisoned water, and they thought the king’s decisions were absurd and resolved to take no notice of them.

“When the inhabitants of the kingdom heard these decrees, they became convinced that the king had gone mad and was now giving nonsensical orders. They marched on the castle and called for his abdication.

“In despair the king prepared to step down from the throne, but the queen stopped him, saying: ‘Let us go and drink from the communal well. Then we will be the same as them.’

“And that was what they did: The king and the queen drank the water of madness and immediately began talking nonsense. Their subjects repented at once; now that the king was displaying such wisdom, why not allow him to continue ruling the country?

The country continued to live in peace, although its inhabitants behaved very differently from those of its neighbors. And the king was able to govern until the end of his days.”

(Taken from Veronica decides to Die by Paulo Coelho)





Saturday, 12 July 2014

रमेश चंद जोशी की भूख हड़ताल समाप्त

रमेश चंद जोशी की भूख हड़ताल अंततः आज बिना किसी ठोस परिणाम के समाप्त हो गयी। हड़ताल का समापन रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा ने जूस पिलवाकर करवाया। कुल जमा परिणाम ये निकला कि सम्बंधित जमीन के मामले में कोर्ट से स्टे है। स्टे के दौरान इस जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य नही हो सकता है। अगर पक्की सड़क बनानी है तो पहले इस स्टे को हटवाना होगा। तभी ये सड़क बन सकती है।

रमेश चन्द जोशी को भूख हड़ताल पर बैठने से पहले इस तथ्य की जानकारी नही थी।

बहरहाल ये मामला अब ठन्डे बस्ते में चला गया है, अब ये सड़क कब बनेगी, पता नही।

20140712_115015[1]

 

20140712_115401[1]

Thursday, 10 July 2014

रमेश चन्द जोशी की अनिश्चितकालीन भूख हडताल आरम्भ

जैसा कि रमेश चन्द जोशी ने कहा था कि अगर सोलानीपुरम की विवादित कच्ची सडक बजट पास हो जाने के बावजूद पक्की न हुयी तो वे 10 जुलाई से भूख हडताल आरम्भ कर देंगे। सो आज से उन्होने अनिश्चितकालीन भूख हडताल आरम्भ कर दी है। अच्छी बात ये है कि उन्हे सोलानीपुरम के लोगो का सहयोग मिल रहा है। मीडिया भी इस हडताल को कवर कर रहा है।

20140710_141014-1 20140710_141006  20140710_141039 hungerstrike-AU-110714

hungerstrike-DJ-110714इस सन्दर्भ ने इस ब्लाग लेखक ने हाल ही मे दो पोस्ट लिखे हैं,

एक महाभारत - सोलानीपुरम में कच्ची सड़क को पक्का करना व

सोलानीपुरम में विकास कार्य आरम्भ।

जोशीजी को ब्लाग लेखक की ओर से इस नेक काम के लिए शुभकामनाऐं।

Friday, 4 July 2014

एक महाभारत - सोलानीपुरम में कच्ची सड़क को पक्का करना

सोलानीपुरम के जुझारू नेता रमेश चंद जोशी यहाँ एक सड़क जो वर्षो से कच्ची पड़ीramesh-jagran है, को पक्का कराने के लिए आजकल भरसक प्रयास कर रहे है। खलिहान की दस बीघा ये जमीन अब सरकार के अधीन है। पर सोलानीपुरम में कुछ ताकतें नही चाहती कि यह कार्य हो। यही वे लोग हैं जो गाँव वालो को भड़का देते हैं, जिस कारण ये सड़क पक्की नही बन पाती।

प्रभावी क्षेत्र के लोगों को मिलाकर सभी सम्बंधित पक्षों से बात करनी चाहिए जिसमे गाँव वाले भी शामिल हैं। इन लोगो को अपनी कच्ची सड़क के कारण हो रही दिक्कतों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना चाहिए। एक बात समझ लें की अगर ये सड़क अभी नही बनी तो कभी नही बनेगी। अभी तो आपदा राहत कोष से बीस लाख का बजट पास है बाद का फिर पता नही।

एक बात और,  इस सब प्रक्रिया में समितियों को दूर रखें, इससे बात बिगड़ेगी ही। 

रमेश चंद जोशी ने भूख हड़ताल की धमकी भी दी है, पर मामला अगर शान्ति से सुलझ जाए तो अच्छा है।

Friday, 13 June 2014

सोलानीपुरम में विकास कार्य आरम्भ

ऐसा लगता है की सोलानीपुरम में विकास कार्य आरम्भ होने लगे हैं। फिलहाल सोलानीपुरम मेन गेट से मुख्य ट्रांसफार्मर तक की सड़क (सड‌क  क्या पगडंडी ही है!) का नवीनीकरण व इसके दोनों ओर नाली बन रही है तथा मुख्य ट्रांसफार्मर से गुप्ता एंटरप्राइजेज तक पक्की सड़क बनने की बात है (जो अब तक विभिन्न राजनैतिक कारणों से कच्ची ही है)।

इस कार्य का श्रेय रमेश चन्द जोशी को जाता है। उन्हें ब्लॉग लेखक की ओर से धन्यवाद।

जोशी जी ने ब्लॉग लेखक को एक पत्र भी दिखाया जो जोशीजी ने फरवरी 2014 में वर्तमान चीफ मिनिस्टर माननीय हरीश रावत को लिखा था। रावत जी ने इस पत्र को रुड़की के एस डी एम् को फारवर्ड किया इस संस्तुति के साथ की ये कार्य किया जाए। अब ये एक सरकारी काम है जिसका बजट आपदा राहत कोष से आएगा।

मैंने कई बार इस बात को महसूस किया है कि जोशीजी में सोलानीपुरम में काम करने की इच्छा है पर आखिरी वक्त पर किस्मत दगा दे जाती है। आशा है इस बार ऐसा नही होगा। सोलानीपुरम के लोगों को उनकी क्षमता को पहचान कर उनका सहयोग करना चाहिए।

Thursday, 25 April 2013

सोलानीपुरम मे विकास कार्य व निकाय चुनाव 2013

सोलानीपुरम में चार मुख्य समस्याऐं हैं - सड़क, पीने का पानी, गंदे पानी की निकासी व बिजली।

अगर सड़कों की बात करें तो भला हो नगरपालिका चेयरमैन श्री प्रदीप बतरा व सभासद श्री जे पी शर्मा का जिनके कारण पिछले एक वर्ष में सोलानीपुरम में लगभग सभी खराब सड़कों की जगह नयी सड़कें बन गयी हैं।

पानी की भी समस्या काफी हद तक हल हो गयी है। लगभग 60% सोलानीपुरम में आदर्शनगर ट्यूबवेल से पीने का पानी आ रहा है। यह पानी अत्यंत साफ है तथा इसमे पीलापन भी नही है।

गंदे पानी की निकासी की समस्या अभी भी बरकरार है जिसका समाधान निकट भविष्य मे संभव नही। डीप सीवर लाइन ही इसका एकमात्र समाधान है जो अत्यंत महंगा होने के कारण केवल बड़े प्रोजेक्ट मे ही कवर हो सकता है। सोलानीपुरम का कोई भी नेता इस समस्या को दूर करने की गारंटी नही दे सकता।

बिजली की बात करें शर्माजी के 15 वर्ष के कार्यकाल मे दो 400 केवीए व दो 250 केवीए के ट्रांसफार्मर सोलानीपुरम में लगे हैं। अधिक विद्दुत लोड के कारण फिलहाल अतिरिक्त अस्थायी ट्रांसफार्मर से काम चल रहा है क्योंकि वर्तमान ट्रांसफार्मर सोलानीपुरम (जहाँ हर घर मे काफी विद्दुत लोड है) मे नाकाफी हैं। यह अस्थायी ट्रासफार्मर कब हट जाये, पता नही। सोलानीपुरम के सभी नेताओं व निवासियों को इस समस्या को सुलझाने हेतु मिलकर कार्य करना चाहिये।

गोल कॉलोनी मे शानदार गेट का निर्माण भी जे पी शर्मा व प्रदीप बतरा के प्रयासों से हुआ है। खराब स्ट्रीट लाइटें भी समय-2 पर ठीक होती रहती हैं। बिजली के खंभे भी लगते रहते हैं। कचरे को उठाने के लिये भी प्रत्येक दिन गाड़ी आ रही है।

सोलानीपुरम के विकास कार्यो मे यहाँ के विपक्षी नेताओं की क्या भूमिका है, इस पर भी चर्चा होनी चाहिये।

सोलानीपुरम की विद्दुत समस्या को दूर करने में रमेश चंद जोशी व उनके सहयोगियों ने प्रयास किये है।  वेलफेयर एसोशियन ने विद्दुत कैंप लगवाया तथा दिवाली मेला भी आयोजित किया।

सुशील यादव की भूमिका सोलानीपुरम सुरक्षा समिति के सहयोग से वेस्ट सोलानीपुरम मे पक्का केबिन बनवाने मे रही। सुशील यादव ने हाल ही में सोलानीपुरम में डा. मेहरोत्रा के आई क्यू  का निशुल्क नेत्र जाँच शिविर भी लगवाया। सुशील यादव सोलानीपुरम सुरक्षा समिति के सदस्य भी हैं।

कुल मिलाकर श्री जे पी शर्मा का कार्य अच्छा रहा है।  रमेश चंद जोशी व सुशील यादव युवा हैं, किंतु सोलानीपुरम के विकास हेतु वे क्या कर सकते हैं, यह भविष्य की गर्त मे छुपा है।

कुल मिलाकर सोलानीपुरम मे नगर निगम के पार्षद हेतु त्रिकोणीय मुकाबला है। श्री जे पी शर्मा की पत्नी श्रीमति दया शर्मा, रमेश चंद जोशी की पत्नी श्रीमति दीपा जोशी व सुशील यादव की पत्नी श्रीमति आशा यादव मैदान चुनावी मैदान में हैं। एक नया नाम सामने आया है श्रीमती रानी गुप्ता का। अच्छी बात है, सभी को चुनाव लड़ने का हक है। जिसमे भी सोलानीपुरम में विकास कार्य करने की प्रतिबद्धिता है, यहाँ के निवासी उसका साथ अवश्य देंगे।

सोलानीपुरम की जनता ने अपने पत्ते नही खोले हैं। इसलिये परिणाम के बारे मे कुछ भी नही कहा जा सकता। अधिकांश वोटर अभी किसी भी चुनाव कैंप मे नही जा रहा है। एक बात निश्चित है कि भीड़ व मीडिया हाईप वोट का पैमाना नही है। अत: नेताओं के चुनावी कैंप की भीड़ अथवा अखबार की खबरों को देखकर कोई निष्कर्ष नही निकाला जा सकता।

Thursday, 3 January 2013

सोलानीपुरम जागृति मंच के मगरमच्छ आँसू!

सोलानीपुरम पूर्व मे कोई जागृति मंच है। इस मंच के सदस्यों ने गत रविवार की रात्रि को दिल्ली गैंग रेप पीड़िता की मौत पर श्रद्धांजलि दी। अच्छी बात है, सारा देश दुखी है। पर ऐसा लगता है कि इस विषय पर राजनीति अधिक हो रही है, गंभीरता का नितांत अभाव है।

जागृति मंच ने एक बैनर भी ट्रासफार्मर पर लगा रखा है जिसपर लिखा है "पीड़िता दामिनी की मौत पर श्रद्धांजलि देते जागृति मंच के कार्यकर्ता....". श्रद्धांजलि हो गयी है पर यह बैनर अभी भी लगा हुआ है! क्या पत्रकारों के लिये? इस मंच ने इस बैनर को हटाने की जहमत भी नही समझी। यह है इस मंच की इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता! क्या यह सब मीडिया पब्लिसिटी के लिये था? आखिर सोलानीपुरम के नेता लोग कब सुधरेंगे?

वैसे इस संदर्भ में उत्तराखंड पुलिस ने एक अच्छा कार्य किया है - महिलाओं के लिये पुलिस हेल्पलाइन आरंभ करना।

राज्य महिला सहायता प्रकोष्ठ: 18001804111 (टोल फ्री)
दूरभाष: 0135 - 2712685
फैक्स: 0135 - 2712080
ई मेल: dgc-police-ua@nic.in
आप 9411112780 पर एस एम एस भी कर सकते हैं।
जिला हरिद्वार हेतु टोल फ्री नंबर है: 1090
Justice Krishna Iyer has observed in a very famous case:“A murderer kills the body but a rapist kills the soul.”

Tuesday, 6 March 2012

प्रदीप बतरा होंगे रुड़की के नए विधायक

रुड़की के विधायक पद के चुनाव मे 800 मतों के अंतर से जीत हासिल कर प्रदीप बतरा ने फिर से अपना करिश्मा दोहरा दिया। इससे पहले रुड़की नगर पालिका के चेयरमैन पद के चुनाव मे उन्होने भारी मतों से जीत प्राप्त की थी। उनकी जीत यह साबित करती है कि चुनाव धन बल से नही बल्कि व्यवहार कुशलता से जीता जाता है, जनता के बीच आपकी गहरी पैठ ही आपकी जीत सुनिश्वचित करती है। बतरा की इस जीत ने उनके खिलाफ एक विपक्षी पार्टी के अफवाह ब्रिगेड द्वारा फैलायी जा रही विभिन्न अफवाहों की भी हवा निकाल दी।

कुछ माह पूर्व बतराजी ने एक पेंफलेट वितरित करवाया था जिसमें लिखा था कि उनके चेहरे पर माँगी हुयी हँसी नही है। बात सही है, आज वो जो हैं वह अपनी मेहनत से तथा साई की कृपा से हैं। जो मुस्कराहट उनके चेहरे पर सदैव रहती है वह एक सेल्फमेड व्यक्ति के चेहरे पर ही नजर आ सकती है। वैसे भी बतरा जी की मिलियन पाउंड की स्माइल पर तो लड़कियाँ फिदा हैं - उनके वोट तो उन्हें वैसे ही मिल जाते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि प्रदीप बतरा की जीत एक सेल्फमेड व्यक्ति की जीत है। वैसे भी युवा व स्मार्ट लोगों को ही अब रुड़की का प्रतिनिधित्व करना चाहिये। वैसे भी प्रदीप बतरा से जुड़े सभी प्रतिष्ठान रुड़की मे सर्वोत्तम हैं। ऐसे मे उनसे अपेक्षा की जा सकती है कि राजनीति के क्षेत्र मे भी वे अच्छा कार्य करेंगे।

वैसे तो जैन साहब ने भी पिछले दस वर्षों मे कई कार्य करवाये हैं, जैसे
  • सभी मुख्य सड़कों का चौडीकरण
  • गंग नगर के घाटों का सौंदर्यीकरण
  • गंग नहर के किनारे पार्क व पार्किंग का निर्माण
  • रुड़की शहर से अतिक्रमण हटाना
  • मास्टर प्लान की स्वीकृति
  • विधायक निधि से सहयोग: 200 हेलोजन, 50 रिक्शा, एक पानी का टैंकर, दो सीवरेज जेटिंग मशीन, अंतिम यात्रा वाहन व सामुदायिक केंद्रो का निर्माण
परंतु सोलानीपुरम की सड़कें वे विधायक निधि से बनवा सकतें थे व नलकूप को आरंभ करवा सकते थे परंतु ऐसा नही हुआ। सोलानीपुरम मे उनका आना जाना भी कम ही रहा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोलानीपुरम के लिये उन्होने कुछ विशेष नही किया।

प्रदीप बतरा को सोलानीपुरम की कई समस्याओं को सुलझाना है, जैसे
  • खराब मुख्य सड़क व अन्य गलियों की सड़कें
  • खराब पेयजल व्यवस्था
  • गंदगी
  • सीवर लाईन नही
  • आवारा पशु
सोलानीपुरम वासियों को प्रदीप बतरा से बड़ी उम्मीदें हैं, देखते हैं वे क्या करते हैं या फिर वे भी जैन साहब की तरह मुँह फेर लेते हैं! पॉवर आने पर अक्सर ऐसा ही होता है। वैसे इन कार्यों को कराना बतरा जी के लिये इसलिये आसान होगा क्योंकि अब वे विधायक भी हैं तथा रुड़की नगर पालिका के चेयरमैन भी। कोई भी बहाना बनाना (जैसे फंड नही हैं) अब उनके लिये आसान नही होगा!
अब बतरा जी से एक ही बात कहनी है:
“Be well, do good work, and keep in touch”

और अंत मे: अन्य परिणाम
PARDEEP BATRA (23164)
SURESH CHAND JAIN (22363)
NAYYER AZAM (9772)
MANOHAR LAL SHARMA (3228)
BHARAT BHUSHAN KALRA (1200)
SATISH ROHELA ADVOCATE (855)
MUNESH TYAGI (257)
RAJENDRA SINGH PUNDIR (102)
MANISHA (96)
SUNIL KUMAR SAINI (87)
BALVIR SIINGH (81)
PREMA Janata Dal (67)
NAVEEN JAIN (54)

Wednesday, 29 December 2010

सोलानीपुरम जन कल्याण समिति डाल रही विकास कार्यों मे बाधा

A society is in danger when those who have never learnt to obey are given the rigt to command.
ऐसा लगता है कि सोलानीपुरम जन कल्याण समिति का एकमात्र उद्देश्य सोलानीपुरम के विकास कार्यों मे बाधा डालना है। सोलानीपुरम(वेस्ट) मे अच्छी भली नवनिर्मित सड़क (ट्रांसफार्मर से मंदिर तक) को कोई मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति ही खराब बता सकता है (अमर उजाला, दिसंबर 27) या फिर वो जिसका राजनैतिक अथवा निजी स्वार्थ हो। अगर इस सड़क मे अभी से गढ्ढे बन गये हैं तो इसका फोटो अखबार मे क्यों नही प्रकाशित किया गया? कारण साफ है कि सड़क एकदम सही है तथा अमर उजाला ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह सही तरह से नही किया है। नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप बतरा को ऐसे मामलो मे सिर्फ अपने विवेक से काम लेना चाहिये।

कितना अच्छा होता अगर यह समाचार सोलानीपुरम की उन सड़कों के लिये प्रकाशित होता जो वास्तव मे दयनीय अवस्था मे हैं तथा जिन पर अब तक नयी सड़क नही बनी है। परंतु मसला यह है कि समिति को सोलानीपुरम मे नयी सड़के बनवाने मे कोई रूचि नही है, उसकी रूचि तो सिर्फ नयी बनी सड़कों को तुड़वाना है।

मै भी पूर्व मे इस समिति का सदस्य रह चुका हूँ इसलिये जानता हूँ कि यह समिति सोलानीपुरम के विकास कार्यो के प्रति वास्तव कितनी गंभीर है!!! हाथी के दाँत दिखाने के और तथा खाने के और। यही कुछ हाल है इस समिति का। यही कारण है कि मैने इस समिति से इस्तीफा दे दिया था। किसी ने सही कहा है कि Stand with anybody that stands right; stand with him while he is right and part with him when he goes wrong (From the book "Living with Honour by Shiv Khera)"

आज अगर सोलानीपुरम मे विकास कार्य धीमी गति से हो रहा है तो सिर्फ इस समिति के द्वारा विकास कार्यों मे बाधा पहुँचाने के कारण। छुपा हुआ एजेंडा साफ है - वर्तमान सभासद को बदनाम करना और अपनी समाज सेवा की दुकान चलाना। शायद भविष्य मे सभासद पद का चुनाव लडना भी समिति के किसी सदस्य के एजेंडे मे हो सकता है!

इस समिति को बने कई वर्ष हो चुके हैं परंतु अब तक एक भी विकास कार्य मे इसका कोई सहयोग नही रहा है (कुछ गैर प्रशासनिक कार्यो जैसे दूरभाष निर्देशिका, गाइड मैप इत्यादि को छोड़कर)) अगर कुछ किया है तो प्रशासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो मे अवरोध पैदा करना। सोलानीपुरम की कई प्रस्तावित सड़के केवल सोलानीपुरम जन कल्याण समिति के विरोध के कारण नही बन पा रही हैं। इससे अच्छे तो सोलानीपुरम के वे निवासी ही हैं जो अपने बलबूते पर स्वतंत्र रूप से सोलानीपुरम के विकास के लिये काम कर रहें हैं जैसे सुरक्षा व्यवस्था।

सोलानीपुरम जन कल्य़ाण समिति ने अपनी विश्वसनियता (trustworthiness) खो दी है। इस समिति का एकमात्र कार्य तो बस अखबारों मे अपनी फोटो छपवाना व विज्ञप्ति जारी करना ही रह गया है। यह समिति सिर्फ सुर्खियों मे रहना चाहती है।

और अंत में: समिति समय समय पर जो पैंफलेट प्रकाशित करती उसके बारे मे यह कहावत सटीक बैठती है कि नयी बोतल मे पुरानी शराब। वही पुरानी बाते बार बार। कोई भी निवासी प्रशासकीय कार्यो के बारे मे यह कह सकता है कि अमुक कार्य उसके प्रयास से हुये हैं। अगर आप वास्तव मे अपने क्षेत्र के विकास के प्रति चिंतित हैं तो काम कीजिये ढोल मत पीटिये। ये पब्लिक है ये सब जानती है।
History stands witness to the fact that those who cut their country's throat end up cutting their own.

Friday, 17 December 2010

प्रदीप बतरा की सीधी बात

Under democracy one party always devotes its chief energies to trying to prove that the other party is unfit to rule - and both commonly succeed, and are right.
आज के दैनिक जागरण में प्रदीप बतरा का पैंफलेट पढा। मै प्रदीप बतरा के विचारों से सहमत हूँ कि दो सभासदों द्वारा नगरपालिका कर्मचारी के साथ किया गया व्यवहार सही नही था तथा इसके लिये उन्हें संबंधित कर्मचारी से माफी माँगनी चाहिये थी। परंतु इन सभासदो ने ऐसा नही किया (किस की शह पर, पता नही)। परिणाम स्वरूप खामियाजा शहर की जनता को गंदगी के रूप मे भुगतना पडा। यह तो प्रदीप बतरा का बडप्पन ही था जो नगरपालिका कर्मचारियों ने इसे राजनैतिक मुद्दा न बनाते हुये अपनी हडताल वापस ले ली और नगर मे सफाई पुन: बहाल हो गयी।

वैसे प्रदीप बतरा जी का कहना सही है कि इस सबके पीछे राजनैतिक साजिश थी। उनका यह कहना भी सही है कि एक निर्दलीय चेयरमैन होने के नाते उन्हें काम नही करने दिया जा रहा है। उन्हें काम करने से रोकने वाले वे लोग हैं जो खुद निकम्मे हैं तथा शहर का विकास उनकी प्राथमिकता सूची मे दूर - 2 तक नही है। ये लोग सिर्फ किस्मत के राजा हैं।

अब प्रदीप बतरा को चाहिये कि जनता को विश्वास मे लेकर कार्य करें तथा जो लोग उन्हें काम करने से रोक रहें हैं उन्हें बेनकाब करें। समय-समय पर जनता से संवाद कायम करें।

किसी ने सही कहा है कि
Bad officials are elected by good citizens who do not vote.

और अंत में: प्रदीप बतरा का यह कहना दुरुस्त है कि उनके चेहरे पर माँगी हुयी हँसी तो नही है। बात सही है, आज वो जो हैं वह अपनी मेहनत से तथा साई की कृपा से हैं। जो मुस्कराहट उनके चेहरे पर सदैव रहती है वह एक सेल्फ मेड व्यक्ति के चेहरे पर ही नजर आ सकती है। कम से कम उनकी हँसी मे कुटिलता तो नही है।
Politics is the art of looking for trouble, finding it whether it exists or not, diagnosing it incorrectly, and applying the wrong remedy.

Thursday, 25 November 2010

नीतीश कुमार की जीत: सोलानीपुरम के नेताओं के लिये एक सबक

अगर नेताओं मे प्रतिस्पर्धा हो तो इस बात की होनी चाहिये कि कौन पब्लिक के लिये ज्यादा काम करता है। (नीतीश कुमार, मुख्य मंत्री, बिहार)
बिहार मे नीतीश कुमार की जीत हतप्रद कर देने वाली है, हो भी क्यो न, जाति की राजनीति के गढ बिहार मे विकास के नाम पर जीत!  यह जीत जाति, धर्म व हवाई बाते करने वाले नेताओ के मुँह पर करारा तमाचा है। सोलानीपुरम के छोटे बडे नेताओ को यह जीत बताती है कि सिर्फ़ हवाई बाते करने से जीत सुनिश्चित नही होती, ठोस काम करने से होती है। जनता समझदार हो गयी है, भावनाओं मे नही बहती है, वोट के एवज मे बारगेनिंग भी कर लेती है। जनता को हवाई बाते नही, उसे धरातल पर वास्तविक काम चाहिये। सोलानीपुरम के ऐन चुनाव से पहले नजर आने वाले नेता लोग सावधान हो जाये..अगर ठोस काम नही कर सकते तो चुनाव मे खडे होकर अपना पैसा न बर्बाद करें।

अगर रिपोर्ट कार्ड की बात करे तो फ़िलहाल वर्तमान सभासद जे पी शर्मा ठीक ठाक काम कर रहे हैं। हालाकि ऐसे लोगो की भी कमी नही है जो विभिन्न कुतर्को के सहारे यह साबित करने पर तुले हैं कि वे कुछ काम नही कर रहें परंतु एक भ्रष्ट सिस्टम मे विकास करना उतना ही मुश्किल है जितना शेर के मुँह से निवाला निकालना। ऐसे मे जैसा भी विकास कार्य हो रहा है उसे स्वीकार करने मे ही भलाई है, कही ऐसा न हो कि माया मिली न राम। जैसे शुद्ध सोना किसी काम का नही( उसमे भी खोट मिलाना पडता है) , इसी प्रकार आज के वातावरण मे 100% ईमानदारी एक कूडे के ढेर के अतिरिक्त कुछ नही।

दूसरा स्थान संजय परमार को जाता है जिन्होने वेस्ट सोलानीपुरम मे यहाँ के निवासियो की मदद से सुरक्षा व्यवस्था आरंभ की है जो अच्छा काम कर रही है।

बाकि नेता लोग क्या कर रहे है, पता नही। अगर कुछ कर भी रहे है तो दिख नही रहा है।