Showing posts with label team work. Show all posts
Showing posts with label team work. Show all posts

Monday, 7 November 2016

ग़रीबों की सहायता हेतु "युवागिरी" ने दी सोलानीपुरम में दस्तक - एक सराहनीय कदम

के एल पॉलिटेक्निक के कुछ छात्र-छात्राओं ने एक अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने एक संगठन "युवागिरी" का सृजन किया है जो गरीब लोगो की सहायता एक अलग अंदाज में करती है।

इस रविवार इस संगठन के सदस्य सोलानीपुरम आए और अपनी संस्था के पेम्फलेट वितरित किए। सोलानीपुरम के लोगो से अपील की कि वे अपना वो सामान जैसे बच्चों के खिलौने, कपड़े इत्यादि जिसे वे प्रयोग नही करना चाहते हैं - इस संस्था "युवागिरी" को दे दें। ये संस्था इस सामान को आवश्यकतानुसार ग़रीबों में वितरित कर देगी।

इस ब्लॉग के माध्यम से मैं सोलानीपुरम के निवासियों से अनुरोध करता हूँ कि वो युवाओं की इस मुहिम को सपोर्ट करें और एक नेक कार्य का हिस्सा बने।

इस संस्था का ट्वीटर हैंडल https://twitter.com/YuvagiriOffice है और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/YuvagiriOffice है। इमेल है yuvagirioffice@gmail.com.

आप   मोबाइल नंबर 9368566762 और 9897205066 पर भी "युवागिरी" से संपर्क कर सकते हैं।

(Author is associated with www.amiestudycircle.com)

Sunday, 26 June 2016

सोलानीपुरम में मेयरसाब की विजिट

आखिरकार मेयरसाब का सोलानीपुरम का दौरा हो ही गया। इस दौरे में एक बात अच्छी रही कि इसमें कोई शोरशराबा और दिखावा नही था। सोलानीपुरम के लोगों ने अपनी समस्याएं मेयर यशपाल राणा के सामने रखी जिन्हें मेयरसाब ने बड़े ध्यान से सुना। 

पार्षद आशा यादव के घर से ट्रांसफार्मर तक की सड़क बेहद खराब है  जिसके कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। यशपाल राणा ने एक दो दिन में ही इस सड़क को ठीक कराने का वादा किया।

सोलानीपुरम में जिन स्थानों पर स्ट्रीटलाइट नही है, वहाँ स्ट्रीटलाइट की व्यवस्था की जाएगी।

आदर्शनगर की ओर जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का कराने की बाबत उन्होंने स्पष्ट कहा कि ये संभव नही, क्योकि ये एक डिस्प्यूटेड जमीन है।

सोलानीपुरम में आजकल सफाई व्यवस्था सही नही चल रही है। इस बारे में राणा जी ने कहा कि सोलानीपुरम में फिलहाल सफाई कर्मचारियों की और नियुक्ति संभव नही है पर जैसे ही खंजरपुर में सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी, उनमे में से दो कर्मचारियों को सोलानीपुरम का अतिरिक्त भार दिया जाएगा।

कुल मिलाकर यशपाल राणा ने अपनी संक्षिप्त विजिट में सोलानीपुरम की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। ये कहने पर कि सभी नेता लोग वायदा तो कर लेते हैं पर पूरा नही करते, राणा जी ने कहा कि वो जिस कौम से आते हैं वहाँ वादाखिलाफी नही की जाती। वो वचन की कीमत जानते हैं।

अब ये सोलानीपुरम की पार्षद आशा यादव/सुशील यादव पर निर्भर करता है कि वे कैसे इन कार्यो के लिए नगर निगम को पुश करते हैं।

कुछ चित्र:






Thursday, 13 August 2015

सोलानीपुरम में छात्र अलंकरण समारोह व टेलीफोन डायरेक्ट्री वितरण

मेधावी छात्र अलंकरण समारोह
सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन, सोलानीपुरम में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह कर रही है. जिन छात्रो ने वर्ष 2014 अथवा 2015 में हाई स्कूल/इंटर में 8.5 अथवा अधिक CGPA प्राप्त किया हो अथवा उत्तराखंड बोर्ड में 70% से अधिक अंक प्राप्त किये हों, वे श्री रमेश चंद जोशी, चंद्रा इलेक्ट्रोनिक्स (फोन 9997295405) से फ़ार्म प्राप्त कर सकते हैं.
यह समारोह 27 सितम्बर को सांय 4 बजे से 7 बजे तक होगा.
अगर किसी सोलानीपुरम निवासी ने किसी भी क्षेत्र में कोई उत्कृष्ट कार्य किया है तो वो भी फ़ार्म भर सकता है.
फ़ार्म 30 अगस्त तक अवश्य जमा करवा दें.
टेलीफोन डायरेक्ट्री
सोलानीपुरम की टेलीफोन डायरेक्ट्री बहुत पुरानी हो चुकी है और अब नए एडिशन की सख्त आवश्यकता है. इस डायरेक्ट्री का आरम्भ सोलानीपुरम जन कल्याण समिति ने किया था. ये अच्छी बात है कि सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन इस नेक कार्य को आगे बढ़ा रही है. टेलीफोन डायरेक्ट्री के डाटा फ़ार्म को भी 30 अगस्त तक जमा करवा दे.

अन्य जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
रमेश चंद जोशी (9997295405)
योगेश गोयल (9412072322)

Saturday, 12 July 2014

रमेश चंद जोशी की भूख हड़ताल समाप्त

रमेश चंद जोशी की भूख हड़ताल अंततः आज बिना किसी ठोस परिणाम के समाप्त हो गयी। हड़ताल का समापन रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा ने जूस पिलवाकर करवाया। कुल जमा परिणाम ये निकला कि सम्बंधित जमीन के मामले में कोर्ट से स्टे है। स्टे के दौरान इस जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य नही हो सकता है। अगर पक्की सड़क बनानी है तो पहले इस स्टे को हटवाना होगा। तभी ये सड़क बन सकती है।

रमेश चन्द जोशी को भूख हड़ताल पर बैठने से पहले इस तथ्य की जानकारी नही थी।

बहरहाल ये मामला अब ठन्डे बस्ते में चला गया है, अब ये सड़क कब बनेगी, पता नही।

20140712_115015[1]

 

20140712_115401[1]

Tuesday, 19 March 2013

संपूर्ण गोल कॉलोनी में वाटर सप्लाई

सोलानीपुरम की गोल कालोनी में भी श्री जे पी शर्मा व यहाँ के निवासियों के सहयोग से अब पीने के पानी की लाइन डल गयी है। पीले दूषित पानी से निजात मिल गयी है। टैंक को भी बार बार साफ करने का की जरूरत  नही।  मोटर चलाने की भी आवश्यक्ता नही है। अब जो पानी आ रहा है वह अत्यन्त साफ़ है। प्रेशर बहुत अच्छा है, इतना की सभी ब्लाक हुए  पाइप स्वत: ही साफ़ हो गये हैं। यह पानी आदर्श नगर स्थित ट्यूबवेल से  लगभग 450 फीट की गहरायी से आ रहा है। क्योंकि ढाल आदर्श नगर से सोलानीपुरम की ओर है अत: बिजली न होने कि स्थिति मे भी सोलानीपुरम के ग्राउंड फ्लोर पर पानी मिलता ही रहेगा। शर्माजी ने बताया कि वे संपूर्ण सोलानीपुरम मे पीने के पानी की लाइन डालने हेतु अत्यंत गंभीर हैं तथा इसके लिये वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

खैर एक बात तो माननी पड़ेगी कि शर्मा जी के इस कार्यकाल में सोलानीपुरम में काफी कार्य हुआ है।इसके बावजूद भी अगर कुछ लोग उनके कार्य से संतुष्ट नही है तो  ये तो भारत है जहाँ कभी भी सारे लोग जनप्रतिनिधि के कार्यो से संतुष्ट नही हुए हैं।आप कितना भी अच्छा काम कर लें, कुछ नेगेटिव माइंडसेट के लोग आपके कार्य की निंदा अवश्य करेंगे। ऐसे लोगो को इग्नोर कर  देना ही बेहतर है।

वाटर कनेक्शन के लिये प्रार्थना पत्र देना

Sunday, 5 June 2011

सोलानीपुरम वेस्ट मे सभासद जे पी शर्मा द्वारा गेट निर्माण शीघ्र ही

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि वेस्ट सोलानीपुरम मे शीघ्र ही गेट निर्माण होने जा रहा है जिसका सारा खर्चा श्री जे पी शर्मा जी वहन करेंगे। आज गेट निर्माण स्थल पर सुबह मूहूर्त समय 8.30 पर सोलानीपुरम सुरक्षा समिति के सदस्यों व स्थानीय निवासियों की उपस्थिति मे पंडितजी ने पूजा अर्चना की जिसमे सभासद जे पी शर्मा जी ने फावड़ा चला कर तथा नारियल फोड़कर गेट निर्माण की जगह सुनिश्चित की। अंत मे मिठाई वितरण हुआ। यह ब्लाग लेखक जे पी शर्मा को इस पुण्य कार्य के लिये धन्यवाद देता है। जे पी शर्मा के अनुसार यह कार्य शीघ्र ही आरंभ होगा।







वेस्ट सोलानीपुरम की सुरक्षा सबके लिये आवश्यक है परंतु फिर भी आमंत्रण मिलने के बावजूद भी कई निवासी इस कार्यक्रम मे शामिल नही हुये शायद उनके लिये सुबह 6 बजे अपने पालतू कुत्ते को  टहलाना अथवा आई आई टी पार्क मे घूमने जाना, कॉलोनी की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। ये सभी लोग पढे लिखे हैं तथा बडी - 2 बातें करते हैं परंतु जिस समाज मे रह रहें हैं उसके लिये कुछ भी नही करते हैं। ऐसे संकीर्ण मानसिकता वाले लोग किसी भी लिहाज से सामाजिक प्राणी नही हैं।

इसी वेस्ट सोलानीपुरम मे कुछ 4-5 ऐसे भी लोग हैं जो सुरक्षा हेतु महीने मे रु. 60/- भी नही दे सकते है, यह अलग बात है कि रोज के अपने शौक पर 50-60 रु. ऐसे ही खर्च कर देते हैं। ये 4-5 नकारात्मक सोच वाले लोग कौन हैं - सभी जानते हैं। इनके बारे मे कुछ भी बताने की आवश्यक्ता नही है।

इसके अतिरिक्त ऐसे भी मिस्टर परफेक्ट लोग हैं जो चौकिदार को कही भी रोककर तरह 2 की शिकायत/झगड़ा करने लगते हैं। कायदे से उन्हे अपने सुझाव/शिकायत इत्यादि सुरक्षा समिति को बतानी चाहिये। ऐसा करने से ये लोग छोटे नही हो जायेंगे। खैर, पुरानी आदत है, धीरे 2 ही छूटेगी।

कुछ अन्य दृष्य:















Wednesday, 15 September 2010

सोलानीपुरम मे टीम वर्क से बात बनेगी

Coming together is a beginning. Keeping together is progress. Working together is success.
आज इस ब्लाग के एक पाठक ने बडी अच्छी बात लिखी कि अगर सोलानीपुरम के सभी लोग मिलकर कॉलोनी के हित के लिये कार्य करें तो बहुत अच्छा होगा। उन्होने लिखा कि 1 और 1 ग्यारह होते हैं, अत: टीम वर्क से ही बात बनेगी। उन्होने ब्लाग लेखक को भी नसीहत दी कि सिर्फ लिखने से कुछ नही होगा, कुछ काम भी करो। डीयर सर, एक अच्छी टीम मे सभी का अलग 2 काम होता है और मै अपना कार्य कर रहा हूँ। अगर मेरे लायक कोई अन्य काम हो तो अवश्य बताऐ।
इन पाठक महोदय ने आगे लिखा कि कॉलोनी मे मर्डर हो जाता है परंतु कोई सहानुभूति के दो शब्द भी नही कहता - तो मै यह कहना चाहूँगा कि यह संस्कृति अत्यंत घातक है क्योकि आज जो पत्थर किसी और के घर पर गिर रहा है और हम कुछ नही कर रहे तो कल निशाना हम होंगे।
Individually, we are one drop. Together, we are an ocean.