Saturday, 6 August 2016

सोलानीपुरम में तीज का त्यौहार धूमधाम से

हरियाली तीज का त्यौहार सोलानीपुरम में अत्यंत उल्लास व धूमधाम से मनाया गया। सोलानीपुरम की पार्षद आशा यादव, सुशील यादव व सोलानीपुरम के निवासियों के सहयोग से कार्यक्रम अत्यन्त सफल रहा। सभी महिलाओं ने ढोल की थाप व डीजे पर खूब नृत्य किया और गीत गाए। सभी महिलाओं ने झूले का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी नई सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया।

कुछ चित्र
(डाउनलोड करें, 48 चित्र, 15 MB)


















Sunday, 26 June 2016

सोलानीपुरम में मेयरसाब की विजिट

आखिरकार मेयरसाब का सोलानीपुरम का दौरा हो ही गया। इस दौरे में एक बात अच्छी रही कि इसमें कोई शोरशराबा और दिखावा नही था। सोलानीपुरम के लोगों ने अपनी समस्याएं मेयर यशपाल राणा के सामने रखी जिन्हें मेयरसाब ने बड़े ध्यान से सुना। 

पार्षद आशा यादव के घर से ट्रांसफार्मर तक की सड़क बेहद खराब है  जिसके कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। यशपाल राणा ने एक दो दिन में ही इस सड़क को ठीक कराने का वादा किया।

सोलानीपुरम में जिन स्थानों पर स्ट्रीटलाइट नही है, वहाँ स्ट्रीटलाइट की व्यवस्था की जाएगी।

आदर्शनगर की ओर जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का कराने की बाबत उन्होंने स्पष्ट कहा कि ये संभव नही, क्योकि ये एक डिस्प्यूटेड जमीन है।

सोलानीपुरम में आजकल सफाई व्यवस्था सही नही चल रही है। इस बारे में राणा जी ने कहा कि सोलानीपुरम में फिलहाल सफाई कर्मचारियों की और नियुक्ति संभव नही है पर जैसे ही खंजरपुर में सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी, उनमे में से दो कर्मचारियों को सोलानीपुरम का अतिरिक्त भार दिया जाएगा।

कुल मिलाकर यशपाल राणा ने अपनी संक्षिप्त विजिट में सोलानीपुरम की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। ये कहने पर कि सभी नेता लोग वायदा तो कर लेते हैं पर पूरा नही करते, राणा जी ने कहा कि वो जिस कौम से आते हैं वहाँ वादाखिलाफी नही की जाती। वो वचन की कीमत जानते हैं।

अब ये सोलानीपुरम की पार्षद आशा यादव/सुशील यादव पर निर्भर करता है कि वे कैसे इन कार्यो के लिए नगर निगम को पुश करते हैं।

कुछ चित्र:






Monday, 4 April 2016

कैम्ब्रिज बुक डिपो की मनमानी

कई स्कूलों जैसे डीपीएस, मोंटफोर्ट इत्यादि की पुस्तकें और स्कूल ड्रेस कैम्ब्रिज बुक डिपो (Cambridge Book Depot, Civil Lines, Roorkee) पर मिल रही हैं। पर विडम्बना ये है कि यह दुकान ग्राहकों को लूटने के लिए कुख्यात है। MRP से भी ज्यादा रेट पर पुस्तकें और कॉपिया दी जा रही हैं।

रुड़की की एक अन्य दुकान स्टूडेंट स्टोर (Student Store, Roorkee) का भी कमोबेश यही हाल है।

रुड़की में स्टेशनरी की एक नयी दुकान विशाल मेगा मार्ट के पास खुली है - J P STATIONERS. यहाँ बेहद किफायती दाम पर स्टेशनरी आइटम उपलब्ध हैं। आप यकीन नही करेंगे कि क्लासमेट की कॉपी जिसपर सभी दुकानदार 10% डिस्काउंट देते हैं, जे पी स्टेशनर्स पर वो 30% डिस्काउंट पर उपलब्ध है।

ड्रेस के लिए आप जनता शू  स्टोर, सिविल लाइन (सोनी शोरूम के सामने), अभिषेक अथवा हर्षित गारमेंट पर ट्राई कर सकते हैं। यहाँ ड्रेस बेहद किफायती दाम पर उपलब्ध है।


कुल मिलाकर अब वक्त आ गया है की अभिभावक जागरूक हों और इस शिक्षा माफिया को मुहतोड़ जवाब दें। अच्छी और किफायती दुकानों की तलाश करें और सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुँचाए।

Friday, 25 March 2016

सोलानीपुरम में होली (2016)

सोलानीपुरम में होली धूमधाम से मनाई गयी। सोलानीपुरम वेलफेयर एसोशियेशन ने होलिका दहन का आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या में वेस्ट सोलानीपुरम के निवासी उपस्थित थे। सोलानीपुरम पार्षद आशा यादव/सुशील यादव, पूर्व पार्षद जे पी शर्मा, नामित पार्षद रमेश जोशी और सोलानीपुरम वेलफेयर एसोशियेशन के अध्यक्ष योगेश गोयल इत्यादि ने पूजा अर्चना कर निवासियों के सहयोग से होलिका दहन किया।

सोलानीपुरम के अन्य हिस्सों में भी होलिका दहन किया गया।

अगले दिन रंगो की होली धूमधाम से मनाई गयी। जैसा हमेशा होता है कि कुछ लोगो में अति उत्साह था तो कुछ कि हालत हवा निकले गुब्बारे जैसी थी। सोलानीपुरम के कुछ हिस्सों में धूमधाम थी तो कुछ हिस्सों में कर्फ्यू जैसा माहौल था!

खैर, नीचे कुछ  चित्र व एक स्लाइड शो दिया गया है जो वेस्ट सोलानीपुरम की होली के उत्साह को बयान करते हैं।
वीडियो (स्लाइड शो)


चित्र
इन चित्रों (कुल 103) को डाउनलोड कर सकते हैं (50 MB).
























Sunday, 20 March 2016

सोलानीपुरम में साईकल चोरों का गिरोह सक्रिय

ऐसा लगता है कि सोलानीपुरम में चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। आज हमारे पड़ोसी प्रेम वर्माजी के किराएदार के भांजे अमान की साइकल चोरी हो गयी। हॉलाकि ये चोरी की घटना cctv कैमरे में कैद हो गयी है पर इससे साइकल तो वापिस मिलने से रही पर एक सबक जरूर मिलता है कि अपने वाहन को घर के गेट के अंदर ही खड़ा करें।

नीचे दिए गए वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे धीरे-2 सतर्कता के साथ चोर आगे बढ़ा और साइकल चुराकर नौ दो ग्यारह हो गया।
चोर साईकल ले जाते हुए


 साईकल की चोरी से पहले चोर की बॉडी लैंग्वेज
चोर कि बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है कि ये कोई ड्रैग एडिक्ट है जो अपने खर्चे पूरे करने की लिए चोरियां करता है। ये कोई प्रोफेशनल चोर के गिरोह का सदस्य भी हो सकता है जो घर के बाहर खड़े वाहनों पर निगाह रखते हैं ताकि मौक़ा मिलने पर चोरी कर सकें।

नीचे इसी वीडियो से लिए गए कुछ स्नैपशॉट दिए गए हैं।






कुल मिलाकर सबक ये मिलता है कि अपने वाहन घर के अंदर ही खड़े करें और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उससे पूछताछ अवश्य करें।

Sunday, 7 February 2016

पार्षद ने करायी खाली प्लॉटों की सफाई

हाल फिलहाल में सोलानीपुरम की पार्षद आशा यादव ने वेस्ट सोलानीपुरम में कुछ कार्य किए हैं जैसे वाटर सप्लाई पाइप की लीकेज को दूर कराना, खाली प्लॉटों की जेसीबी से सफाई, हाउस टैक्स कैम्प इत्यादि करवाए हैं। ये अच्छी बात है और इससे सोलानीपुरम के निवासियों में पुनः आशा का संचार हुआ है। लगता है की आशा यादव और सुशील यादव अब सोलानीपुरम में कुछ कार्य करना चाहते हैं, वजह चाहे कुछ भी हो। 

सुशील यादव ने यह भी बताया की पार्षद महोदया सोलानीपुरम में शीघ्र ही CCTV कैमरे भी लगवाने जा रही हैं। सोलानीपुरम की तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही मेन रोड़ को भी पुनः बनवाने की उनकी योजना है। अगर ये सब हो जाता है तो अच्छी बात होगी।